Most Runs in First Class Cricket: रेड बॉल क्रिकेट में रन बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता है। इस प्रारूप में रन बनाने के लिए बल्लेबाज को काफी घंटों संघर्ष करना पड़ता है और सत्र दर सत्र अपने खेल में तब्दीली लानी पड़ती है। तभी जाकर एक बल्लेबाज रेड बॉल में ढेर सारे रन बनाने में कामयाबर होते हैं। आज हम आपको भारत के ऐसे पांच बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने फर्स्ट क्लास में सर्वाधिक रन बनाए हैं।

सुनील गावस्कर शीर्ष पर

भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान सुनील गावस्कर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। गावस्कर ने इस प्रारूप में 51.5 की शानदार औसत से 25,834 रन बनाए हैं, जिसमें 81 शतक और 105 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान ने यह उपलब्धि 348 मैचों में हासिल की है। आपको बताते दें कि गावस्कर टेस्ट इंटरनेशनल में 10 हजार का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज थे।

सचिन तेंदुलकर ने बनाए 25 हजार से ज्यादा रन

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर इस रिकॉर्ड में दूसरे स्थान पर हैं। सचिन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 310 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 57.8 की बेहद कमाल की औसत से 25,396 रन बनाए हैं। इस दौरान सचिन ने 116 अर्धशतक और 81 शतक ठोके हैं। बता दें कि, सचिन तेंदुलकर टेस्ट इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

राहुल द्रविड़ तीसरे पर मौजूद

द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 55.3 की शानदार औसत से 23,794 रन ठोके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 117 अर्धशतक और 68 शतक निकले हैं। बता दें कि, द्रविड़ ने यह सारे रन 298 मैचों में बनाए हैं। राहुल काफी लंबे समय तक भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और अपने धैर्य से उन्होंने भारत को काफी मैच जिताए हैं।

चेतेश्वर पुजारा चौथे नंबर पर

राहुल द्रविड़ के बाद चौथे स्थान पर चेतेश्वर पुजारा आते हैं। इस धाकड़ बल्लेबाज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खेले 278 मैचों में 51.8 की दमदार औसत से 21,301 रन बनाए हैं। इस दौरान राहुल द्रविड़ के बल्ले से 66 सेंचुरी और 81 हाफ सेंचुरी निकली हैं। चेतेश्वर पुजारा काफी लंबे समय तक भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं, जहां उन्होंने 7 हजार से अधिक रन बनाए हैं।

वीवीएस लक्ष्मण भी लिस्ट में मौजूद

भारतीय टीम के पूर्व मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस प्रारूप में कुल 267 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 51.6 की औसत से 19,730 रन बनाए हैं। लक्ष्मण ने इस फॉर्मेट में 98 अर्धशतक और 55 शतक ठोके हैं। बता दें कि, वर्तमान में वीवीएस लक्ष्मण सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख हैं।

ये भी पढ़ें- 3 अक्टूबर को इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया, 1 दिन में 2 देशों के साथ खेल सकती है मैच