Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कन्फर्म किया है कि विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई के लिए कवर विकेटकीपर के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। ईशान किशन को राइट एडिक्टर स्ट्रेन की वजह से मैच से बाहर होना पड़ा। किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 के दौरान चोट लगी थी और वह शनिवार को होने वाले दूसरे मैच में नहीं खेल पाएंगे।
कुशाग्र, जो अभी इंडिया ए टीम के साथ क्राइस्टचर्च में हैं, दूसरे टी20आई के लिए भारतीय टीम में शामिल होंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम किशन की प्रोग्रेस पर नजर रख रही है। कुशाग्र आईपीएल में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस से खेलते हैं और गिल के काफी करीबी माने जाते हैं।
BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान
बीसीसीआई ने शुक्रवार दोपहर को ईशान किशन के बाहर होने की पुष्टि की थी और अब उनके कवर के तौर पर झारखंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। बीसीसीआई के कहा,
"विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20आई के दौरान राइट एडिक्टर स्ट्रेन की वजह से चोट लगी थी और वह शनिवार को होने वाले दूसरे टी20आई से बाहर हो गए हैं। पुरुषों की सिलेक्शन कमिटी ने कुमार कुशाग्र को दूसरे मैच के लिए कवर के तौर पर टीम में शामिल किया है।"
🚨 News 🚨 Ishan Kishan ruled out of 2️⃣nd T20I due to injury; Kumar Kushagra added as cover. More details 🔽 | #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/TsATbCM8mB
— BCCI (@BCCI) October 23, 2026
मेडिकल टीम रख रही है नजर
ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में पांचवें नंबर पर भेजा गया था, जिसमें वह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, शुरुआत में लग रहा था कि यह फैसला रणनीतिक तौर पर लिया गया होगा, लेकिन बाद में ईशान की चोट की पुष्टि हुई। बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा,
"कुशाग्र, जो अभी इंडिया ए स्क्वाड के साथ क्राइस्टचर्च में हैं, दूसरे मैच के लिए इंडिया स्क्वाड में शामिल होंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम किशन की प्रोग्रेस पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।"
वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
ईशान किशन के दूसरे टी20 से बाहर होने की स्थिति में उनके स्थान पर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है, जो पिछले छह टी20 मैच से अपनी बारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैभव ने अपना आखिरी टी20 मैच एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मुकाबला खेला था, जिसमें उनको ओपनिंग करने का मौका मिला था। लेकिन दूसरे टी20आई में अगर उनकी ईशान के स्थान पर एंट्री होती है तो यकीनन वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं।
दूसरे टी20आई के लिए भारत की अपडेटेड स्क्वाड:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उप कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)।
ये भी पढ़ें- ‘कोई गौतम गंभीर पर...’ हेड कोच के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को सुनाई खरी-खोटी