Mitchell Santner: क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टी20आई मैच में भारतीय टीम ने 4 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। 181 के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने अपने पांच विकेट केवल 70 के स्कोर पर गंवा दिए थे, लेकिन उप कप्तान तिलक वर्मा ने पहले नमनधीर के साथ मोर्चा संभाला और इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर भारतीय टीम को जीत की रेखा से पार पहुंचा दिया। हालांकि, दूसरी ओर इस मैच के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने हार पर अफसोस जताया है।

एक विकेट और मैच खत्म-सेंटनर

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने मैच के बाद कहा कि अगर बीच में उनको एक और विकेट मिल जाती तो वह जीत सकते थे। सेंटनर ने कहा,

"मेरा मतलब है, आप एक बहुत अच्छी टीम के साथ खेलते हैं। मुझे लगता है कि यह हमेशा ऐसा ही रहेगा। तिलक और नमन और फिर जाहिर है रेड्डी ने आखिर में, सच में बहुत अच्छा खेला। मुझे लगता है कि अगर हमें वहां एक और विकेट मिल जाता, तो यह एक तरह से गेम ओवर था। तो जिस तरह से उन्होंने उस चेज को कंट्रोल किया और, मुझे लगता है, आखिर में हमसे कुछ गलतियां करवाईं।"

हमने उन्हें वापस आने का चांस दिया- सेंटनर 

भारत एक समय मैच में काफी पिछड़ चुका था, लेकिन तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी की साझेदारी ने उनको एक रोमांचक जीत दिलाई। सेंटनर ने कहा,

"मेरे दिमाग में बहुत कुछ चल रहा है। मुझे लगता है कि जिस तरह से हमारे प्लेयर्स ने शुरुआत की, वह शानदार था, मुझे लगता है। 180 जैसा स्कोर, अगर वे पावर प्ले में तेजी से शुरुआत करते हैं, तो वहां से यह काफी मुश्किल होता है। इसलिए मुझे लगा कि हमने उन्हें वापस लाने के लिए काफी अच्छा किया, और फिर जाहिर है कि बीच में, बीस्ट (ब्रेसवेल) बहुत अच्छी बॉलिंग कर रहा है।’’

भारत ने 4 विकेट से जीता मैच

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टी20आई में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया था। पहले बैटिंग करने आई न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे, जिसमें ग्लेन फिलिप्स ने 70 रन बनाए थे। 181 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 19.5 ओवर में 6 विकेट गंवाकर सफलतापूर्वक हासिल कर लिया, जिसमें उप कप्तान के बल्ले से निकली नाबाद 51 रन की पारी अहम थी।

ये भी पढ़ें- तिलक वर्मा नंबर-1, तंजिद हसन नंबर-5, एक साल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर