Mohammad Nabi: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से हो रहा है। श्रृंखला का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन ओपनिंग मैच से पहले ही कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की चिंताएं बढ़ चुकी हैं।
\दरअसल, अफगानिस्तान टीम में शामिल मोहम्मद नबी ने श्रृंखला के पहले मैच से पूर्व ही 4 विकेट लेकर भारतीय खेमे में खलबली मचा दी है। आपको बताते दें कि, 41 साल के नबी भी भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का हिस्सा हैं।
मोहम्मद नबी ने झटके 4 विकेट
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले मोहम्मद नबी इस समय कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। इस लीग में नबी गुयाना अमेज़न वॉरियर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और सेंट किट्स के खिलाफ उन्होंने पहले गेंदबाजी से कहर पाया और फिर बल्लेबाजी से महत्वपूर्ण पारी खेली।
आपको बताते दें कि, सीपीएल के मैच नंबर 28 में इस अफगानी खिलाड़ी ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट झटके थे। उन्होंने मैच में कप्तान जेसन होल्डर, वानिंदु हसरंगा, नवीन बिदाइसी और जेरेमिया लुई को अपना शिकार बनाया था। इस मैच में नबी ने सिर्फ 4.25 की सस्ती इकॉनमी से रन खर्च किए थे।
बैटिंग में बनाए नाबाद 25
गेंदबाजी में चार विकेट झटकने के बाद अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने बल्ले से भी 25 रनों की नाबाद पारी खेली। चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे नबी ने 21 बॉल पर नाबाद 25 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और गगनचुंबी छक्का देखने को मिला।
उनकी इस पारी की बदौलत इस टीम ने 18.3 ओवर में 129 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। नबी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
भारतीय बल्लेबाजों के सामने होगी चुनौती
मोहम्मद नबी के हालिया फॉर्म ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की परेशानियों को बढ़ा दिया है। दरअसल, नबी दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाजों से वह कठिन सवाल पूछ सकते हैं।
आपको बताते दें कि, भारत के स्क्वाड में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल जैसे बाएं हाथ के धुरंधर बल्लेबाज हैं, जिसका प्लेइंग इलेवन में खेलना पक्का माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- गुरबाज-इब्राहिम जादरान ओपनिंग, छठे पर अजमतुल्लाह उमरजई, ब्लॉकबस्टर मैच में अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11