Fastest Double Century in ODI: इंग्लैंड के वनडे कप्तान हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला में 116 गेंदों पर 202 रन की शानदार पारी खेली। ब्रूक की इस पारी में 21 चौके और 10 छक्के शामिल थे। इस दोहरे शतक के साथ ब्रूक इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने वनडे प्रारूप में यह उपलब्धि हासिल की है।
ब्रूक का यह दोहरा शतक अब तक किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज दोहरा शतक है। चलिए आपको बताते हैं कि उन पांच बल्लेबाजों के बारे में उन्होंने वनडे क्रिकेट के अंदर सबसे तेज दोहरा शतक लगाया है।
ब्रूक ने खेली ऐतिहासिक पारी
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक श्रीलंका के खिलाफ नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। जब ब्रूक बैटिंग के लिए क्रीज पर आए थे उस समय इंग्लैंड का स्कोर 16 ओवर में 85 रन पर 2 विकेट था। इसके बाद ब्रूक ने आकर मोर्चा संभाला और पहली गेंद से ही आक्रमक बल्लेबाजी शुरू कर दी।
Harry Brook turns it on in Rawalpindi 💥 (via @TheRealPCB) #ENGvSL https://t.co/OqqWrDmPbu
— Cricinfo (@cricinfo) October 22, 2026
उन्होंने पहले जो रूट के साथ 127 गेंदों पर 159 रन की साझेदारी की तो विल जैक्स के साथ चौथे विकेट के लिए सिर्फ 79 बॉल पर 185 रन जोड़े थे। इस दौरान ब्रूक ने सिर्फ 114 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया, जो वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी द्वारा बनाया गया सबसे तेज दोहरा शतक है।
दूसरे पर खिसके शुभमन गिल
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 406 रन का रन चेज करने हुए 117 गेंदों पर दोहरा शतक ठोका था। उनकी यह पारी भारत की जीत में आई थी।
𝗠𝗔𝗝𝗘𝗦𝗧𝗜𝗖. 𝗠𝗔𝗥𝗩𝗘𝗟𝗢𝗨𝗦. 𝗠𝗔𝗚𝗡𝗜𝗙𝗜𝗖𝗘𝗡𝗧 🫡 Shubman Gill becomes just the 2️⃣nd Indian to score multiple ODI double hundreds 👏👏 Updates ▶️ https://t.co/6XCYRtZLAi #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ShubmanGill https://t.co/e6MCoUfNbV
— BCCI (@BCCI) September 30, 2026
शुभमन ने अपनी इस पारी की शुरुआत धीमी की थी लेकिन सेट होने के बाद उन्होंने तेजी से रन बनाना शुरू दिया। इस मैच में शुभमन ने नाबाद 223 रन बनाए थे, जिसमें 8 छक्के शामिल थे। हालांकि, गिल के द्वारा बनाया गया ये दोहरा शतक भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज है।
ईशान किशन बने तीसरे
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। ईशान ने 10 दिसंबर 2022 को चटगांव में बांग्लादेश के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 126 गेंदों पर अपनी डबल सेंचुरी पूरी की थी। उस समय ईशान का यह सबसे तेज दोहरा शतक था, जिसको टूटने में लगभग चार साल का समय लग गया।
Look what it means to him 🥺 What. A. Moment. 💯💯 4th 🇮🇳 to score a Double-Hundred in ODIs. Take a bow, @ishankishan51 💙 #SonySportsNetwork #IshanKishan #BANvIND https://t.co/STpCCyXawN
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) December 10, 2022
ग्लेन मैक्सवेल की जुझारू पारी
वनडे क्रिकेट में अगर सबसे बेहतरीन दोहरे शतक की बात करें तो इसमें शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का नाम आता है। मैक्सवेल ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में 7 नवंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 128 गेंदों पर नाबाद 201 रन की जुझारू पारी खेली थी।
https://t.co/Phhv0SThHd
— Cric (@Cricpostsonly) October 17, 2026
उनकी इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच पाया था और अंत में वर्ल्ड कप जीता था। आपको बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया ने 292 रन का पीछा करते हुए 91 पर 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मैक्सवेल ने मोर्चा संभाला और 128 गेंदों पर 201 रन बना दिए।
पथुम निसांका पांचवें पर
श्रीलंका के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले विश्व के पांचवें बल्लेबाज हैं। निसांका ने 9 फरवरी 2024 को अफगानिस्तान के खिलाफ पल्लेकेले में 136 गेंदों पर डबल सेंचुरी ठोकी थी।
Pathum Nissanka etched his name in the record books with a MAIDEN ODI DOUBLE CENTURY for Sri Lanka! 2️⃣1️⃣0️⃣ runs off just 1️⃣3️⃣9️⃣ balls, an innings for the ages! Relive the magic of his knock - 👉https://t.co/hpDJJi0NMk #SLvAFG https://t.co/6iks4COljB
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) February 10, 2024
वहीं, इस मैच में उनके बल्ले से 139 गेंदों पर नाबाद 210 रन बनाए थे, जिसमें 20 चौके और 8 छक्के शामिल थे। आपको बता दें कि, निसांका श्रीलंका में वनडे में डबल सेंचुरी बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।
ये भी पढ़ें- अभिषेक-संजू ओपनिंग, ईशान किशन ड्रॉप, दूसरे टी20आई में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11