Team India Probable Playing XI: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले टी20 इंटरनेशनल में 4 विकेट की ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। अब टीम इंडिया दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच की तैयारी में जुट गई है।

यह मैच शनिवार (24 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च में ही खेला जाएगा, लेकिन इस मैच से ईशान किशन बाहर हो गए हैं तो उनके स्थान पर युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है और किन 11 खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

अभिषेक-संजू करेंगे पारी की शुरुआत

क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के अनुभवी कंधों पर रह सकती है। पिछले मैच में इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 35 गेंदों पर 93 रन की मैच विनिंग साझेदारी की थी और ऐसे में ओपनिंग पेयर में बदलाव करना मुश्किल है।

वहीं, दूसरे टी20 इंटरनेशनल से ईशान किशन आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं तो इस स्थिति में नंबर तीन पर वैभव सूर्यवंशी को चांस मिल सकता है। पहले टी20आई में ईशान किशन को दाहिने एडक्टर (जांघ के पास की मांसपेशी) में खिंचाव आया था। ऐसे में शनिवार को ईशान मैदान पर नहीं उतरेंगे।

श्रेयस-नमन पर मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी

पिछले टी20आई में श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों पर 42 रन की कप्तानी पारी खेली थी और शनिवार को भी उनसे कुछ इसी तरह की आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। पांचवें पर उप कप्तान तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है। तिलक के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो वह फीका रहा है लेकिन टीम मैनेजमेंट का अपने उप कप्तान पर भरोसा बरकरार है।

छठे नंबर पर नमनधीर और सातवें पर नीतीश कुमार रेड्डी को जिम्मेदारी मिल सकती है। पिछले मुकाबले में नमनधीर ने सिर्फ 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए थे और भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस मैच में भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। आठवें पर अक्षर पटेल बैटिंग के लिए आ सकते हैं।

गेंदबाजी में बदलाव मुश्किल

शनिवार को क्राइस्टचर्च में होने वाले सुपरहिट मुकाबले में भारतीय टीम मैनेजमेंट शायद ही अपनी गेंदबाजी यूनिट में बदलाव करें, क्योंकि भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह अच्छी लय में दिख रहे हैं तो मयंक यादव ने भी पहले मैच में अपनी रफ्तार से कीवियों को परेशान किया था।

वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी भी अपनी गेंदबाजी में काफी सकारात्मक नजर आए थे। इसके अलान स्पिन में अक्षर पटेल और नमनधीर के विकल्प उपलब्ध हैं तो तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा भी आवश्यकता अनुसार गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। 

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिल रहा मौका? बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान