Afghanistan probable playing XI vs India: भारत में भारत को हराने के लिए अफगानिस्तान पहले टी20 मैच में एक मजबूत प्लेइंग इलेवन को मैदान पर उतार सकती है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीन मैच की इस सीरीज के लिए एक मजबूत स्क्वाड का चयन किया है तो 13 सितंबर को खेले जाने वाले पहले टी20 मैच में कप्तान इब्राहिम जादरान ग्यारह बेस्ट प्लेयर्स के मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में उतर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस मैच में अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।

गुरबाज- इब्राहिम ओपनिंग, 3 पर दरविश रसूली

अफगानिस्तान के लिए पहले टी20 मैच में पारी की शुरुआत अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और कप्तान इब्राहिम जादरान कर सकते हैं। इन दोनों अनुभवी ओपनर के ऊपर अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

वहीं, रहमानुल्लाह के पास भारत में आईपीएल खेलने का ढेर सारा अनुभव है। ऐसे में टीम प्रबंधन उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद कर सकता है। नंबर तीन पर बैटिंग के लिए टॉप ऑर्डर बल्लेबाज दरविश रसूली आ सकते हैं। बता दें कि, वसूली के पास 28 टी20 इंटरनेशनल खेलने का अनुभव है, जिसमें वह 4 अर्धशतक ठोक चुके हैं।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

मिडिल ऑर्डर में अटल-नबी मौजूद

बल्लेबाजी क्रम में चौथे स्थान पर सदिकुल्लाह अटल को बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है। अटल ने 29 T20 इंटरनेशनल में 4 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। वहीं, पांचवें पर गुलबदीन नैब आ सकते हैं। आपको बताते दें कि नैब ने साल 2024 में खेली गई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को बल्ले से खूब परेशान किया था। इस बार भी वह अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।

छठे नंबर पर अजमतुल्लाह उमरजई आ सकते हैं। बता दें कि, ये बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान कर सकता है। 7वें पर अनुभवी मोहम्मद नबी अफगानिस्तानी पारी में फिनिशिंग की भूमिका में दिख सकते हैं। बता दें कि, नबी के अलावा राशिद खान और नूर अहमद भी बल्लेेबाजी करने की ताकत रखते हैं।

गेंदबाजी में बरपाएंगे कहर

अफगानिस्तान की 13 सितंबर को होने वाले मुकाबले में मुजीब उर रहमान, राशिद खान और नूर अहमद के रूप में तीन स्पिनर खिला सकते हैं। वहीं, फजल-हक-फारुकी फास्ट प्रमुख तेज गेंदबाज के तौर पर खेलते दिख सकते हैं।

इनके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई और गुलबदीन नैब भी तेज गेंदबाज से कहर बरपाते दिख सकते हैं तो मोहम्मद नबी ऑफ स्पिनर गेंदबाजी से अपना अनुभव बिखेरते दिखेंगे।

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, राशिद खान, फ़ज़ल हक फ़ारूक़ी, नूर अहमद।

ये भी पढ़ें- ईशान-वैभव बाहर! संजू और अभिषेक कर सकते हैं ओपन, दिल्ली टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11