Bhuvneshwar Kumar: गुरुवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

इस मैच की प्लेइंग इलेवन में भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी खेल रहे हैं, जिनसे टीम प्रबंधन एक शानदार प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे लेकिन उन्होंने अपने खराब प्रदर्शन से सभी को निराश किया। शुरुआत में लग रहा था कि भुवी अपनी स्विंग के जाल में कीवियों को फंसा लेंगे, लेकिन मैदान पर कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला।

पहले ओवर में दिए 4 रन

पारी का पहला ओवर कप्तान श्रेयस अय्यर ने भुवनेश्वर कुमार को डालने के लिए बुलाया। चार साल बाद भारत की जर्सी पहनकर गेंदबाजी कर रहे भुवनेश्वर ने पहली गेंद ठिकाने पर डाली तो दूसरी गेंद पर टिम सीफर्ट को भी कुछ अत-पता नहीं चला।

इसके बाद तीसरी गेंद पर सीफर्ट ने एक रन निकालकर अपना खाता खोला और दूसरे छोर पर चले गए। फिर अगली गेंद पर फिन एलन ने एक रन निकला तो पांचवीं गेंद डॉट रही और छठी गेंद पर दो रन आए। इस ओवर में भुवी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 रन निकाले।

दूसरे ओवर में नहीं चला मैजिक

पहले ओवर सिर्फ 4 रन देने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने भुवनेश्वर कुमार को पारी का तीसरा ओवर फेंकने के लिए बुलाया। इस ओवर में भी उनसे उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन पहली गेंद उन्होंने नो बॉल फेंक थी। इसके बाद मिली फ्री हिट पर बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने दनदनाता चौका मार दिया।

फिर दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद भुवी ने अच्छी डाली, लेकिन पांचवीं पर सीफर्ट ने फिर चौका जड़ दिया तो छठी गेंद को इस आक्रामक बल्लेबाज ने दर्शकदीर्षा में भेज दिया। शुरुआत में शानदार लग रहा ये ओवर अंत तक जाते-जाते 17 रन का हुआ।

आखिरी 2 ओवर में लुटाए 26 रन

शुरुआती दो ओवर में 21 रन लुटाने के बाद भुवनेश्वर कुमार पारी का 16वां ओवर डालने आए थे। इस ओवर में उन्होंने कुल 14 रन लुटाए थे, जिसमें एक नो बॉल भी शामिल थी।

वहीं, पारी के अंतिम ओवर में भुवी ने 12 रन खर्च किए। इस तरह भुवी ने अपने स्पेल के अंतिम दो ओवर में 26 रन खर्च किए और अपने 4 ओवर के स्पेल में 49 रन लुटाए।

इस दौरान भुवनेश्वर कुमार को एक भी विकेट नहीं मिला था। वहीं, मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 225/4 रन बनाए थे। इसमें ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। इस दौरान ग्लेन के बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के निकले थे।

ये भी पढ़ें- पैरा एशियन गेम्स 2026 में शीतल देवी ने जीता गोल्ड, सिंगापुर की नूर अलीम सैयदा को हराया