Para Asian Games 2026:  इस समय जापान के आइची-नागोया में पैरा एशियन गेम्स 2026 खेले जा रहे हैं, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा है। गुरुवार को पहले शीतल देवी ने महिलाओं के कंपाउंड पैरा-तीरंदाजी इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था तो अब कपिल कुमार ने पैरा-स्विमिंग में सिल्वर मेडल जीता।

22 अक्टूबर को पैरा-एथलेटिक्स इवेंट्स भारत के हिस्से में में कई मेडल आए, जिसमें पुरुषों के हाई जंप T63 इवेंट में शानदार पोडियम स्वीप भी शामिल है। पैरा एथलेटिक्स में महिलाओं ने 400 m T47 इवेंट के फाइनल में डबल पोडियम पर फिनिश मिला।

कपिल कुमार ने दिलाया सिल्वर

गुरुवार पैरा एशियन गेम्स 2026 में कपिल कुमार ने पुरुषों के 400m फ्रीस्टाइल S10 में 4:38.44 के टाइम के साथ पैरा-स्विमिंग का सिल्वर मेडल जीता, जो गोल्ड मेडलिस्ट अकिटो मिनाई (जापान) से काफी पीछे थे, जिन्होंने 4:27.44 का टाइम रिकॉर्ड किया था।

स्वास्तिक पाटिल ने भी पुरुषों के ब्रेस्टस्ट्रोक SB9 फाइनल में 1:13.77 की टाइमिंग के साथ भारत को एक और मेडल, ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। पैरा-बैडमिंटन कॉम्पिटिशन में भी, मनीषा रामदास ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, वह विमेंस सिंगल्स SU5 इवेंट के सेमीफाइनल में हमवतन थुलसिमथी मुरुगेसन से 21-19, 15-21, और 13-21 से हार गईं। 

सूर्यकांत-नवीन ने दिलाया ब्रान्ज 

सूर्यकांत यादव और नवीन शिवकुमार ने पैरा एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीता, वह इंडोनेशिया की सूर्यो नुग्रोहो और मुह अल इमरान की जोड़ी से 2-1 (8-21, 21-19, 16-21) से हार गए।

पैरा-एथलेटिक्स की बात करें तो, भारत ने पुरुषों के हाई जंप T63 इवेंट में कॉन्टिनेंटल शोपीस में अपना तीसरा पोडियम स्वीप हासिल किया, जिसमें शैलेश कुमार ने 1.89 m के प्रयास के साथ एक नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाया, इसके बाद वरुण भाटी ने 1.84 m (उनका सीजन बेस्ट) की जंप के साथ सिल्वर और राहुल ने 1.81 m (पर्सनल बेस्ट) के बेस्ट प्रयास के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। 

जनाबेन बुम्बाडिया ने जीता गोल्ड

महिलाओं की 400 m T47 इवेंट में डबल पोडियम फिनिश हुआ, जिसमें अंजनाबेन बुम्बाडिया ने 59.97 सेकंड की टाइमिंग के साथ गोल्ड जीता और जयंती बेहरा ने 1:00.65 सेकंड की टाइमिंग के साथ सिल्वर जीता।

महिलाओं की 400 m T12 फाइनल में, तेजलबेन डामोर ने 57.60 सेकंड की टाइमिंग के साथ सिल्वर जीता, जो ईरान की हजर सफरजादेह से ठीक पीछे रहीं, जिन्होंने 56.43 सेकंड का समय निकालकर नया एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड बनाया। भारत की मेडल टैली 83 हो गई है।

ये भी पढ़ें- पैरा एशियन गेम्स 2026 में शीतल देवी ने जीता गोल्ड, सिंगापुर की नूर अलीम सैयदा को हराया