Most First Ball Six in T20I: क्रिकेट का प्रारूप चाहे कोई भी हो, लेकिन पहली गेंद को दर्शकदीर्घा में पहुंचाना काफी कठिन कार्य होता है। लेकिन भारत के खतरनाक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहली गेंद पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी20आई में पहली गेंद पर ही शानदार छक्का लगाकर अपना खाता खोला। उन्होंने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज मैट हेनरी की छठी गेंद पर हासिल की। चलिए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में दुनिया के और कौन-कौन से बल्लेबाज शुमार हैं।
अभिषेक पहुंचे शीर्ष पर
न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी की पहली गेंद का सामना कर रहे अभिषेक शर्मा ने मैट हेनरी की गेंद पर कवर के ऊपर से छक्का मारा था। टी20 इंटरनेशनल में यह सातवीं बार है, जब अभिषेक ने पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला है।
A shot of pure brilliance to kick things off in signature Abhishek Sharma style! 🤌 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st T20I, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha. #SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND https://t.co/PzPiVvq5iD
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 22, 2026
उनसे पहले ये रिकॉर्ड अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह शिनवारी के नाम दर्ज था लेकिन अब अभिषेक 7 छक्कों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं, इस मैच में अभिषेक ने 12 गेंदों पर 29 रन बनाए थे, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे।
दूसरे पर खिसके शिनवारी
अभिषेक शर्मा के बाद दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान के ऑलराउंडर शफीकुल्लाह शिनवारी मौजूद हैं। 56 पारियों में 6 बार पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपना खाता खोला था।
हालांकि, वह पहले इस कीर्तिमान में पहले पायदान पर थे, लेकिन अब दूसरे पर खिसक गए हैं। शिनवारी ने अपने देश के लिए खेले 56 टी20 पारियों में 1013 रन बनाए थे, जिसमें 2 अर्धशतकीय पारियां शामिल थीं।
सूर्या ने 5 बार किया कारनामा
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत ही पहली गेंद पर छक्का लगाकर की थी। वह टी20 इंटरनेशनल में 5 बार पहली गेंद पर छक्का लगा चुके हैं और इस रिकॉर्ड में तीसरे स्थान पर हैं।
सूर्या ने भारत के लिए आखिरी मैच टी20 विश्व कप 2026 में खेला था और इसके बाद उनको ड्रॉप कर दिया गया था। 36 वर्षीय बल्लेबाज ने 107 टी20 पारियों में 162.94 के स्ट्राइक रेट से 3272 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं।
इन बल्लेबाजों ने 4 बार किया कारनामा
पहली गेंद पर छक्का मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आयरलैंड के पॉल स्टलिंग, न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो और संयुक्त अरब अमीरात के मोहम्मद नवीद शामिल हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 4 बार पारी की पहली गेंद फेस करते हुए छक्का मारा है।
हालांकि, कॉलिन मुनरो ने साल 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था तो मोहम्मद नवीद को साल 2019 में 8 साल के लिए क्रिकेट से पूरी तरह बैन हैं। वहीं, पॉल स्टलिंग अभी भी एक्टिव हैं और भविष्य में वह इस कीर्तिमान में आगे निकल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कमबैक मैच में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर कुमार, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में जमकर हुई पिटाई