सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन के एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। कोई अपने जन्मदिन को होटल में खास बनाता है तो कोई रेस्टोरेंट में दोस्तों के साथ पार्टी करता है। कुछ लोग स्विमिंग पूल में भी जन्मदिन मनाते नजर आते हैं, लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक युवक ने जंगल के बीच अपना जन्मदिन मनाने का फैसला किया। हालांकि, उसे शायद अंदाजा नहीं था कि इस सेलिब्रेशन में एक बिन बुलाया मेहमान उसके केक का ही मालिक बन जाएगा।
केक काटते ही पहुंच गया बंदर
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक जंगल में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा है। केक काटने के बाद वह उसका एक टुकड़ा निकालकर किसी को खिलाने के लिए आगे बढ़ता है। तभी अचानक पीछे से एक बंदर वहां पहुंच जाता है और देखते ही देखते पूरा केक उठाकर भागने लगता है। मौके पर मौजूद एक शख्स बंदर को पकड़ने या रोकने की कोशिश करता है, लेकिन बंदर इतनी तेजी से वहां से निकलता है कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिलता। कुछ ही पलों में वह केक लेकर पेड़ पर चढ़ जाता है। इस पूरी घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की हंसी भी सुनाई देती है। उनके लिए भी यह यकीन करना मुश्किल नजर आता है कि बंदर इतनी आसानी से पूरा केक लेकर फरार हो गया।
ये भी पढ़ें- फटे दूध को फेंकने की जरूरत नहीं... इन 3 स्वादिष्ट चीजों में करें इस्तेमाल
वीडियो से ज्यादा कमेंट्स ने खींचा ध्यान
इस मजेदार घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों को वीडियो देखने के साथ-साथ कमेंट सेक्शन भी खूब पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने हंसने वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी, जबकि कुछ ने घटना को लेकर मजेदार बातें लिखीं। एक यूजर ने मजाक में कहा कि शायद बंदर को जन्मदिन पर नहीं बुलाया गया था, इसलिए वह खुद ही पार्टी में पहुंच गया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब यह केक बंदर के बर्थडे सेलिब्रेशन में काम आएगा। वहीं, किसी ने युवक को जंगल में रहने वाले अपने दोस्तों को बुलाना भूलने की बात कही और मजाक किया कि वे खुद अपना हिस्सा लेने पहुंच गए। कई लोगों ने युवक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इस अनोखे और यादगार सेलिब्रेशन पर चुटकी भी ली।
भाई होटल को छोड़ जंगल में बर्थडे केक काटने लगा था
— vijay shukla (@vijaysh86492406) September 5, 2026
बेचारे के जन्मदिन का जश्न बंदर ने मना लिया
pic.twitter.com/3boFtvQoFv