रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने और मिठाई खिलाने का त्योहार नहीं है, बल्कि भाई-बहन के प्यार, भरोसे और साथ का जश्न भी है। आमतौर पर इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। इसके बदले भाई बहन को गिफ्ट या पैसे देकर अपना प्यार जताता है।
हालांकि, अब समय बदल रहा है। आजकल बहनें भी भाइयों को उनकी पसंद और जरूरत के हिसाब से तोहफे देती हैं। अगर आप भी इस रक्षाबंधन पर अपने भाई या बहन के लिए खास गिफ्ट चुनने को लेकर असमंजस में हैं, तो ये आइडिया आपके काम आ सकते हैं।
भाई बहन को क्या गिफ्ट दे? पसंद और जरूरत के हिसाब से चुनें तोहफा
भाई अपनी बहन की पसंद, उम्र और जरूरत को ध्यान में रखकर गिफ्ट चुन सकता है। कुछ अच्छे विकल्प इस तरह हैं—
* ज्वेलरी: ईयररिंग्स, ब्रेसलेट, पेंडेंट या अंगूठी जैसे गहने बहन को पसंद आ सकते हैं।
* ड्रेस या साड़ी: उसकी पसंद के रंग और स्टाइल के अनुसार ड्रेस, कुर्ती या साड़ी अच्छा विकल्प है।
* हैंडबैग: रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए स्टाइलिश हैंडबैग या स्लिंग बैग दिया जा सकता है।
* परफ्यूम: अगर आपको उसकी पसंदीदा खुशबू पता है, तो परफ्यूम एक शानदार गिफ्ट हो सकता है।
* ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स: मेकअप, स्किन केयर या सेल्फ केयर से जुड़े प्रोडक्ट्स भी दिए जा सकते हैं।
* पैसे या गिफ्ट वाउचर: बहन की पसंद को लेकर दुविधा हो तो पैसे या गिफ्ट वाउचर सबसे आसान और उपयोगी विकल्प हैं।
यह भी पढ़ें:रक्षाबंधन पर बनाएं ये 5 आसान तरह की मिठाइयां, मिनटों में दें बाजार जैसा स्वाद
बहन भाई के लिए कौन-से गिफ्ट चुन सकती है?
रक्षाबंधन पर अब बहनें भी भाइयों को प्यार से तोहफे देती हैं। भाई की पसंद और जीवनशैली के अनुसार आप इनमें से कोई गिफ्ट चुन सकती हैं—
* घड़ी: क्लासिक या स्मार्टवॉच, दोनों ही अच्छे विकल्प हैं।
* वॉलेट: रोजाना इस्तेमाल होने वाला अच्छा वॉलेट उपयोगी और यादगार तोहफा बन सकता है।
* परफ्यूम: भाई की पसंदीदा खुशबू वाला परफ्यूम उसे जरूर पसंद आएगा।
* शर्ट या टी-शर्ट: उसकी पसंद के रंग और स्टाइल की ड्रेस दी जा सकती है।
* ईयरबड्स या गैजेट्स: टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले भाई के लिए ईयरबड्स या कोई छोटा गैजेट अच्छा रहेगा।
* जूते या एक्सेसरीज: स्नीकर्स, बेल्ट, कैप या सनग्लासेज भी उपयोगी गिफ्ट हो सकते हैं।
* चॉकलेट या पसंदीदा मिठाई: अगर बजट कम है, तो उसकी पसंदीदा मिठाई या चॉकलेट के साथ एक प्यारा-सा नोट भी दिया जा सकता है।
बजट कम हो तो भी गिफ्ट को बनाएं खास
रक्षाबंधन पर तोहफा महंगा होना जरूरी नहीं है। अपने हाथों से बनाया गया कार्ड, फोटो फ्रेम, छोटा-सा पौधा या भाई-बहन की यादों से जुड़ी कोई चीज भी खास बन सकती है। गिफ्ट के साथ लिखा गया भावनात्मक नोट इस छोटे-से तोहफे को और यादगार बना देगा।
क्या रक्षाबंधन पर गिफ्ट देना जरूरी है?
रक्षाबंधन का असली उद्देश्य गिफ्ट का लेन-देन नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करना है। इसलिए महंगा उपहार देना बिल्कुल जरूरी नहीं है। अपनी क्षमता और रिश्ते की समझ के अनुसार चुना गया छोटा-सा तोहफा भी बहुत मायने रखता है। परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन पर भाई बहन को गिफ्ट देता है, लेकिन आजकल दोनों एक-दूसरे को तोहफा देकर इस खास रिश्ते की खुशी मनाते हैं। आखिरकार, गिफ्ट की कीमत से ज्यादा उसमें छिपा प्यार और भावना मायने रखती है।