Aaj Ka Mausam 27 August 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग ने 27 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।
दिल्ली में बारिश के साथ तेज हवा
राजधानी दिल्ली में आज बारिश और आंधी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
यूपी के इन जिलों में अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, झांसी, ललितपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
बिहार में भी तेज बारिश का अलर्ट
बिहार के पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, खगड़िया और बेगूसराय में बारिश और आंधी की संभावना है। इस दौरान करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पहाड़ों पर संभलकर निकलें
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड के देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल और चमोली में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।वहीं हिमाचल प्रदेश के मंडी, शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, सोलन और बिलासपुर में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
इन राज्यों में भी मौसम खराब
मौसम विभाग ने पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और गुजरात में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। राजस्थान के कई जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, विदिशा, रायसेन, बैतूल, भिंड, दमोह, दतिया और मुरैना समेत कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवा चलने का अनुमान है।
किसानों और यात्रियों के लिए सलाह
बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए किसानों को खुले खेतों में जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बिजली गिरने और आंधी के दौरान पेड़, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहना बेहतर होगा। पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोग मौसम का अपडेट लेने के बाद ही निकलें।