नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में राजनीतिक माहौल और विपक्ष की भूमिका को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि कुछ लोग ऐसे समय में देश में अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं, जब दुनिया एक नई व्यवस्था की तलाश में है। PM मोदी के इस बयान को राहुल गांधी और विपक्ष की राजनीति पर टिप्पणी के रूप में देखा जा रहा है। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब देश में राजनीतिक मुद्दों और आगामी चुनावों को लेकर सियासी बयानबाजी जारी है।

आंतरिक मामलों में विदेशियों से हस्तक्षेप की गुहार लगा रहा कांग्रेस

पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि वह विदेश में जाकर देश की छवि को खराब करते हैं और विदेशियों से भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाते हैं। ये लोग भारत की जड़ों को काटने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि ऐसे लोग भारत की इज्जत खराब करने पर तुले हुए हैं। वे देश को बदनाम करने के लिए विदेश जाते हैं और विदेशियों से हमारे मामलों में दखल देने की गुहार लगाते हैं।

PM मोदी ने कहा कांग्रेस अपनी बर्बादी करने के लिए आजाद है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हैरानी होती है कि कांग्रेस पार्टी अपने फेल प्रोडक्ट को लॉन्च करने की लगातार कोशिशों में देश को कब तक दांव पर लगाती रहेगी। एक साल में, श्रीहरिकोटा में हमारे स्पेस सेंटर से जितने लॉन्च होते हैं, उससे कम कांग्रेस अपने नेता को लॉन्च करने की फेल कोशिशें करती है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपनी बर्बादी करने के लिए आजाद है और हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

गांधी परिवार अपनी नाकामी को बचाने के लिए कर रहा भारत की तरक्की पर शक

PM मोदी ने कहा कि गांधी परिवार की नाकामी को दाग से बचाने के लिए, कांग्रेस भारत की अच्छाइयों, उसकी तरक्की और कामयाबियों पर शक कर रही है। उन्होंने कहा कि, "जो लोग सरकार के खिलाफ सही डेमोक्रेटिक तरीके से अपनी बात रखना चाहते हैं, कांग्रेस के शोर में उनकी आवाज़ दब जाती है।" पीएम मोदी ने कहा, "'दिमागी नक्सलों' ने कांग्रेस पार्टी के दिमाग को पूरी तरह से इस हद तक हाईजैक कर लिया है कि उसने सोचने की अपनी काबिलियत ही खो दी है।" NDTV वर्ल्ड समिट' को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने वैश्विक रूप से बदलती हुई व्यवस्था के बारे में चर्चा करते हुए आज जब दुनिया की पुरानी व्यवस्था बदल रही है, तो हमें मिलकर किस तरह की नई विश्व व्यवस्था बनानी है इस पर विचार करना चाहिए।

ये भी पढ़ें-नेहा बोरा की याचिका पर आज आएगा HC का फैसला, जानें क्या है पूरा मामला