PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसान पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का इंतजार करते हैं। योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इसी बीच सरकार ने दीवाली से पहले बड़ो तोहफा दे दिया है।
दरअसल 30 अक्तूबर को करोड़ों किसानों के खाते में 2000 रूपये की धनराशि सरकार द्वारा ट्रांसफर की जाएगी। पैसे आने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग अपना पैसे चेक नहीं कर पाते है। इसी को देखते हुए सरकार ने अपना ऐप लॉन्च कर दिया है।
इस ऐप से किसानों को मिलेगा मदद
Aagriculture India ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा, "PM-किसान के बारे में अधिक जानकारी के लिए 'भारतविस्तार' (BharatVistaar) ऐप डाउनलोड करें या 155261 पर कॉल करें।
PM-किसान सम्मान निधि योजना के तहत, पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता मिलती है। इससे उन्हें खेती के लिए जरूरी चीजें, जैसे बीज, खाद और कीटनाशक खरीदने में मदद मिलती है। किसानों को आर्थिक मदद देकर उनकी समृद्धि और भलाई सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। किसानों की समृद्धि, हर खेत में हरियाली"! पहले की तरह अब किसानों को साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं होगी। वह इस मदद की ऐप से चेक कर सकेंगे की उनके खाते में पैसे आए या नहीं।
मोबाइल से ऐसे चेक करें खाते में किस्त आई या नहीं
अगर आप जानना चाहते हैं कि PM किसान योजना की रकम आपके खाते में ट्रांसफर हुई है या नहीं, तो नीचे दिए गए तरीके को अपनाएं।
सबसे पहले PM किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
वेबसाइट पर उपलब्ध Know Your Status विकल्प को चुनें।
मांगी गई जानकारी भरें। जरूरत पड़ने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
स्क्रीन पर दिखाए गए निर्देशों का पालन करके जानकारी सबमिट करें।
इसके बाद आपको योजना से जुड़े स्टेटस और उपलब्ध भुगतान संबंधी जानकारी दिखाई दे सकती है।
30 अक्टूबर को खाते में ट्रांसफर होगी धनराशि
बता दें कि सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत करोड़ों किसानों के खाते में 2000 रूपये की धनराशि 3 किस्तों में दी जाती है। वहीं अब इसकी 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को ट्रांसफर की जाएगी।
यह भी पढ़े - 'असाधारण साहस से खुद को..' भारत-चीन टेंशन के बीच PM Modi के ट्वीट से मची हलचल, ड्रैगन को दिया बड़ा संदेश