Hardeep Singh Puri: यह कहना गलत नहीं होगा कि इन दिनों बीजेपी पर कोई बड़ा संकट मंडरा रहा है। सवाल उठना यह भी शुरू हो रहा है क्या मोदी सरकार अपने मंत्री को बचाने में लगी हुई है। दरअसल

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है। दरअसल अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के साथ केंद्रीय मंत्री की कई तस्वीर वायरल हो रही है।

इस मामले पर विपक्ष लगातार हमलावर नजर आ रहा है। फोटो वायरल होने के बाद विपक्ष एक बार पेट्रोलियम मंत्री का इस्तीफा मांग रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी अहम जानकारी।

फोटो वायरल होते ही राहुल गांधी ने किया कटाक्ष

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री, बीजेपी और आरएसएस पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,

रुबियो मुंबई पहुँचे। US DOJ ने एपस्टीन और पुरी की तस्वीर जारी की। प्रिय BJP और RSS कार्यकर्ताओं, आपको क्या लगता है - ये किस देश-विरोधी गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

सुप्रिया श्रीनेत ने मोदी के मंत्री पर कसा तंज

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, मोदी ने इस पर कोई लाग-लपेट नहीं रखी। तमाम आरोपों और सबूतों के बावजूद - उन्होंने न सिर्फ हरदीप पुरी का साथ दिया,

बल्कि एक बड़े विवाद के बीच अपने इस जन्मदिन वाले पोस्ट के ज़रिए एक स्पष्ट संदेश भी दे दिया। लेकिन इन तस्वीरों को देखते हुए - आपको कुछ तो बोलना ही होगा, मिस्टर मोदी।आपकी संगत"।

क्या हरदीप सिंह पुरी देंगे इस्तीफा?

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बीते कई महीनों से चर्चाओं में बने हुए है। बीच-बीच में उनकी फोटो और ईमेल वायरल होती रही है। विपक्ष लगातार मोदी सरकार और केंद्रीय मंत्री पर हमलावर रहा है। विपक्ष लगातार यह सवाल पूछ रहा है कि आखिर किस कारण से मोदी सरकार उनका इस्तीफा क्यों नहीं ले रही है। पेट्रोलियम मंत्री लगातार एपस्टीन फाइल को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। 

 यह भी पढ़े - CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर INDIA गठबंधन की बैठक आज, आगे की रणनीति पर होगा मंथन