Double Decker Metro Corridor : दिल्ली में आउटर और नॉर्थ-वेस्ट क्षेत्र प्रगति की तरफ एक कदम और आगे बढ़ाने वाला है। हरियाणा बॉर्डर के क्षेत्रों से दिल्ली में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मेट्रो कनेक्टिविटी अब अपना दायरा बढ़ाने वाली है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने फेज-4 के रिठाला-कुंडली कॉरिडोर को आगे बढ़ाने का खाका तैयार कर दूसरा टेंडर जारी कर चुका है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की इस परियोजना के पूरा होते ही गाजियाबाद से दिल्ली होते हुए कुंडली तक मेट्रो से सीधा सफर करना आसान हो जाएगा।
क्या है दिल्ली मेट्रो का आउटर और नॉर्थ-वेस्ट क्षेत्र के लिए दूसरा टेंडर?
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने फेज-4 के रिठाला-कुंडली कॉरिडोर के दूसरे टेंडर के तहत रिठाला से बवाना इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-1/2 के बीच एलिवेटेड मेट्रो लाइन तैयार करने का आंकड़ा जारी किया है। इस मेट्रो लाइन परियोजना में दिल्ली का चौथा डबल डेकर कॉरिडोर भी आकार लेगा। सीधे तौर पर समझा जाए तो एक ही मार्ग पर अलग-अलग स्तरों पर सड़क, वाहनों के लिए फ्लाईओवर और सबसे ऊपर मेट्रो ट्रैक का निर्माण किया जाएगा।
दिखेगा डबल डेकर कॉरिडोर
प्रस्तावित किए गए डबल डेकर कॉरिडोर के तहत रोहिणी सेक्टर-34 से बवाना इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-1/2 के बीच NH-344P के ऊपर ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इसकी लंबाई तकरीबन 1.300 किलोमीटर का रहेगा। इससे योजना को बनाने के पीछे सीमित जगह में सड़क और मेट्रो दोनों बुनियादी ढांचे को विकसित करने पर जोर देना है।
इन 10 नए स्टेशनों से जुड़ेंगे यह क्षेत्र
रिठाला-कुंडली कॉरिडोर में यात्रियों को प्रस्तावित 10 स्टेशन मिलेंगे।
रोहिणी सेक्टर-25.
रोहिणी सेक्टर-26.
रोहिणी सेक्टर-31.
रोहिणी सेक्टर-28.
रोहिणी सेक्टर-29/30.
रोहिणी सेक्टर-35.
बरवाला.
रोहिणी सेक्टर-34.
बवाना औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-3/4.
बवाना औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-1/2.
दिल्ली में 4 स्थानों पर दिखेगा डबल डेकर कॉरिडोर
दिल्ली में डबल डेकर कॉरिडोर के तहत यह पहली परियोजना नहीं होगी। मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर का निर्माण तकरीबन पूरा होने वाला है, रैंप का काम बाकी है। जिसे इस वर्ष अंत में पूरा किए जाने की बात है। इसके अलावा संगम विहार-खानपुर के बीच गोल्डन/सिल्वर लाइन के हिस्से में महरौली-बदरपुर रोड पर डबल डेकर कॉरिडोर को बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। आनंद विहार-डेरावल नगर और जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम वाले हिस्से में भी निर्माण कार्य जारी है।
रिठाला-कुंडली कॉरिडोर मौजूदा रेड लाइन का विस्तार ही है। वर्तमान में रेड लाइन शहीद स्थल न्यू बस अड्डा,गाजियाबाद से रिठाला तक चलती है। लेकिन इसे आगे बनाने वाला नया कॉरिडोर 26.46 किलोमीटर लंबा और कुल 21 स्टेशन का बनाया जाएगा।
6230 करोड़ की है परियोजना
आउटर और नॉर्थ-वेस्ट क्षेत्र में इस मेट्रो विस्तार परियोजना पर तकरीबन 6230 करोड़ रुपये का खर्च संभव है। परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य 2029 तक रखा गया है। इसके बाद गाजियाबाद से दिल्ली होते हुए हरियाणा के कुंडली तक मेट्रो नेटवर्क निरंतर कनेक्टिविटी देगा।
गाजियाबाद से कुंडली सफर होगा आसान
कॉरिडोर के पूरा होने पर यात्रियों को अब गाजियाबाद से दिल्ली के आउटर और नॉर्थ-वेस्ट हिस्सों से होते हुए कुंडली तक जाने के लिए मेट्रो सुविधा सफर को आसान बनाएगी। खासकर रिठाला, रोहिणी और बवाना से जुड़े क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इस कनेक्टिविटी का बेहतर लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें : सुस्त बाजार में मुनाफे का मौका! निवेशक कैसे बनाएं कमाई की दमदार रणनीति?