Hanuman Ansh Box Office Collection: बड़े सितारों और भारी बजट के बिना बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट और पहले दिन महज 10 लाख रुपये की कमाई से शुरू हुई फिल्म की चर्चा इसके आध्यात्मिक विषय और दर्शकों की दिलचस्पी के कारण बढ़ने की बात कही जा रही है।

 करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म ने पहले दिन करीब 10 लाख रुपये कमाए थे। शुरुआती दो हफ्तों में भी इसका कलेक्शन लगभग 1.5 करोड़ रुपये रहा। इसके बाद फिल्म की कमाई में तेजी आने का दावा किया गया है।

2 करोड़ का बजट, पहले दिन सिर्फ 10 लाख की कमाई

आजकल बड़े बजट की फिल्मों को सितारों की लोकप्रियता, प्रचार से रिलीज का फायदा मिलता है। इसके उलट, कम बजट की फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचने के लिए अक्सर ज्यादा समय  की जरूरत पड़ती है। आपको बता दें कि ‘हनुमान अंश’ ने पहले दिन करीब 10 लाख रुपये का कारोबार किया। शुरुआती दो हफ्तों का कुल कलेक्शन लगभग 1.5 करोड़ रुपये ही थी। हालांकि, बाद के हफ्तों में फिल्म के कलेक्शन में बड़ा उछाल आया। 

नीब करौरी बाबा से जुड़ी आस्था पर आधारित है फिल्म

‘हनुमान अंश’ को आध्यात्मिक विषय पर बनी फिल्म है। इसकी कहानी नीब करौरी बाबा के जीवन और उनसे जुड़ी आस्था के इर्द-गिर्द केंद्रित है। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। इसमें चंदन आनंद और शोभिनव सतैया जैसे कलाकार नजर आए हैं। आध्यात्मिक विषयों पर आधारित कहानियों में रुचि रखने वाले दर्शकों के लिए ऐसी फिल्में आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं। 

71वें दिन 400 करोड़ पार

फिल्म को लेकर दावा किया गया है कि रिलीज के 71वें दिन इसने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म के लिए यह असाधारण बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन होगा।