नई दिल्ली: फिल्म 'धुरंधर' से चर्चा में आईं अभिनेत्री सारा अर्जुन इन दिनों अपने अभिनय के साथ-साथ अपने फैशन और स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने Lakme Fashion Week x FDCI में पहली बार रैंप वॉक किया। इस दौरान सारा अर्जुन ने अपनी ब्यूटी फिलॉसफी और पर्सनल स्टाइल को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कोई भी हर वक्त परफेक्ट नहीं होता और कपड़े चुनते समय उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी कंफर्ट है।
पाउडर ब्लू गाउन में सारा अर्जुन ने बिखेरा जलवा
नई दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित फैशन शो में सारा अर्जुन डिजाइनर अनुष्री रेड्डी के साथ Lakme Salon के कोलैबोरेशन के लिए शोस्टॉपर बनीं। उन्होंने डिजाइनर के फॉल ब्राइडल कलेक्शन 'MAYA' का पाउडर ब्लू ब्राइडल गाउन पहनकर रैंप पर कदम रखा।

गाउन पर बारीक सफेद कढ़ाई, आकर्षक पेप्लम डिजाइन और मरमेड स्टाइल का लंबा हेमलाइन था। उनका यह लुक पारंपरिक लाल और सुनहरे रंगों से हटकर ब्राइडल फैशन का एक नया अंदाज पेश करता नजर आया।
'मैं हर वक्त इतनी खूबसूरत नहीं दिखती'
सारा अर्जुन ने अपने ग्लोइंग लुक का श्रेय अपनी हेयरस्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट और स्टाइलिस्ट को दिया। उन्होंने कहा कि वह हर समय इतनी खूबसूरत नहीं दिखतीं और न ही हमेशा परफेक्ट रहती हैं।
सारा ने कहा, “सबसे पहले, इसका काफी श्रेय मेरी हेयरस्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट और स्टाइलिस्ट को जाता है। मैं हर वक्त इतनी खूबसूरत नहीं दिखती और न ही हमेशा बेदाग नजर आती हूं।”
उन्होंने ब्यूटी और हेयर केयर को लेकर कहा कि हर व्यक्ति की जरूरतें अलग होती हैं। ऐसे में दूसरों को देखकर किसी एक ब्यूटी रूटीन को अपनाने के बजाय अपने लिए सही चीजों का चुनाव करना चाहिए।
'कोई भी हर वक्त परफेक्ट नहीं होता'
सारा अर्जुन ने अपनी ब्यूटी फिलॉसफी बताते हुए कहा कि लोगों को अपनी देखभाल जरूर करनी चाहिए, लेकिन हर समय परफेक्ट दिखने का दबाव नहीं लेना चाहिए।
उन्होंने कहा, “हम बालों और खूबसूरती की देखभाल की बात करते हैं, लेकिन हममें से कोई भी हर वक्त परफेक्ट नहीं होता। मैं यही कहना चाहती हूं कि हर किसी को वही करना चाहिए, जो उसके लिए सही हो।”

उनकी यह बात खूबसूरती को लेकर बनाए गए आदर्श मानकों से अलग अपनी जरूरतों और सहजता को प्राथमिकता देने का संदेश देती है।
अभी अपना पर्सनल स्टाइल तलाश रही हैं सारा
'धुरंधर' फ्रेंचाइजी में यालिना जमाली के किरदार से लोकप्रियता हासिल करने वाली सारा अर्जुन ने अपने फैशन सेंस को लेकर भी दिलचस्प बात कही। उन्होंने बताया कि वह अभी अपने रोजमर्रा के पर्सनल स्टाइल को समझ रही हैं।
सारा के मुताबिक, कपड़े पहनने के मामले में उनकी पसंद एक जैसी नहीं रहती और वह अलग-अलग स्टाइल अपनाना पसंद करती हैं। हालांकि, उनके लिए सबसे अहम चीज आराम है।
ब्राइडल फैशन में दिखा मॉडर्न अंदाज
Lakme Salon और अनुष्री रेड्डी के कलेक्शन 'MAYA' के लिए सारा अर्जुन की रैंप वॉक फैशन शो का खास आकर्षण रही। पाउडर ब्लू रंग के गाउन और बारीक कढ़ाई ने ब्राइडल फैशन को एक आधुनिक और रोमांटिक अंदाज दिया।

शो के दौरान ननखटाई बैंड की लाइव ब्राइडल धुनों ने भारतीय शादी जैसा माहौल बनाया। सारा का यह लुक उनके फैशन सफर में एक खास पड़ाव रहा।
यह भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष : राज बब्बर को याद आईं स्मिता पाटिल, 71वीं जयंती पर हुए भावुक, बोले- 'मैं उन्हें याद करता हूं'