IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान अपने स्टाइलिश लुक और एक बयान को लेकर चर्चा में आ गए। गुरुवार, 22 अक्टूबर को मुंबई में हुए इस इवेंट में सलमान के अलावा करीना कपूर, वरुण धवन, शाहिद कपूर और पंकज त्रिपाठी समेत कई सितारे पहुंचे। इस दौरान सलमान ने पैपराजी को कुछ ऐसा कहा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
पैपराजी से क्या बोले सलमान खान?
IIFA 2027 के इवेंट में सलमान खान की एंट्री का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह कैमरों के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने पैपराजी को पीछे से तस्वीरें खींचने के मुद्दे पर नसीहत दी।
सलमान ने कहा, “और वो याद रख लेना दोस्तों, पीछे का याद रख लेना। इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो सब लोग।” इतना कहने के बाद वह वहां से आगे बढ़ गए।
सलमान की यह बात उनके हालिया बयान से भी जुड़ी हुई है। दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में उन्होंने महिलाओं की पीछे से तस्वीरें खींचने के तरीके पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने पैपराजी और ट्रोल्स को इस व्यवहार के लिए फटकार लगाई थी। साथ ही एक्ट्रेसेस को सलाह दी थी कि अगर कोई उनके साथ ऐसा करे, तो वे उसका विरोध करें। अब IIFA के मंच पर सलमान ने एक बार फिर इसी मुद्दे को उठाया है।
IIFA 2027 में सलमान का लुक भी रहा चर्चा में
इस इवेंट में सलमान खान का अंदाज काफी स्टाइलिश नजर आया, उन्होंने ब्लू कोट के साथ डेनिम जींस और ब्लैक टी-शर्ट पहनी थी। काले चश्मे ने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया। अपने इस डैशिंग अंदाज के चलते सलमान इवेंट में लोगों का ध्यान खींचते नजर आए।
इन फिल्मों और शो में नजर आएंगे सलमान
काम की बात करें तो सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ बताया गया था।
फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसकी कहानी में बदलाव किए जाने की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- ‘Ramayana’ के प्रमोशन के बीच Ranbir Kapoor ने अपने बयान को लेकर मांगी माफी, कहा-बर्बाद कर दें....