Prince narula on Romantic Edits with Karishma talwar: रियलिटी टीवी स्टार प्रिंस नरूला एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपने फैंस से करिश्मा तलवार के साथ रोमांटिक वीडियो और Edits बनाना बंद करने की अपील की है। प्रिंस ने साफ कहा कि वह शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है। ऐसे में वह नहीं चाहते कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर किसी तरह की गलतफहमी पैदा हो।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया मैसेज
प्रिंस नरूला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस से उनकी निजी जिंदगी का सम्मान करने की गुजारिश की। उन्होंने कहा कि फैंस उनके रियलिटी टीवी सफर से जुड़े Edits बना सकते हैं, लेकिन उन्हें करिश्मा तलवार के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाने से बचना चाहिए।

प्रिंस ने अपने मैसेज में लिखा,'दोस्तों, एक छोटी-सी रिक्वेस्ट है कि आप लोग मेरे बारे में एडिट करना चाहते हैं, यह ठीक है, लेकिन प्लीज याद रखें कि मेरी एक पत्नी और बेटी है। मैं एक खुशहाल शादीशुदा आदमी हूं और मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी बड़ी होकर ये बेकार के एडिट देखे। रियलिटी टीवी की दुनिया में मेरा एक खूबसूरत सफर रहा है।'
करिश्मा ने 599 रुपये में बेचने का प्रिंस पर लगाया आरोप
करिश्मा ने मजाकिया अंदाज में प्रिंस पर उन्हें 599 रुपये में बेचने का आरोप भी लगाया। इस रीयूनियन के बाद फैंस ने दोनों के पुराने पलों को लेकर रोमांटिक एडिट्स बनाने शुरू कर दिए। प्रिंस की इस अपील का मकसद अपने पुराने रियलिटी शो के सफर और मौजूदा पारिवारिक जिंदगी के बीच स्पष्ट अंतर बनाए रखना है।
करिश्मा के साथ रिश्ते पर भी दी सफाई
प्रिंस ने Splitsvilla 8 में करिश्मा तलवार के साथ अपने कनेक्शन को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि शो में दोनों के बीच सिर्फ एक कनेक्शन था, न कि ऐसा रिश्ता जैसा कुछ Edits में दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शो के दर्शक जानते हैं कि करिश्मा विला में उनकी एक कनेक्शन थीं, न कि उनकी एक्स, जैसा कि कुछ वीडियो में दर्शाया जा रहा है।

Roadies में Reunion के बाद फिर चर्चा में आए दोनों
प्रिंस और करिश्मा का कनेक्शन Splitsvilla 8 के दौरान बना था। हाल ही में Roadies rebirth के ऑडिशन राउंड में करिश्मा की मौजूदगी के बाद दोनों का पुराना कनेक्शन फिर चर्चा में आ गया। इस दौरान होस्ट रणविजय सिंह ने भी उन्हें उनके पुराने दिनों की याद दिलाई।
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की तलाक की उड़ी थी अफवाहें
मशहूर सेलिब्रिटी कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही तलाक की अफवाहों पर अब प्रिंस ने सच्चाई बताई है। उन्होंने बताया कि उनके एक व्लॉग में कही गई बात को गलत संदर्भ में लिया गया। दरअसल, प्रिंस नए घर का रिनोवेशन करवा रहे थे और चाहते थे कि उनका बच्चा नए घर में आए। घर में धूल-मिट्टी होने के कारण युविका को एलर्जी से बचाने के लिए उन्होंने उन्हें मायके जाने की सलाह दी थी। इसी दौरान उनके अलग रहने की बात को लोगों ने तलाक से जोड़ दिया। कपल ने कहा कि अब वे इन अफवाहों पर सफाई देना जरूरी नहीं समझते।
ये भी पढ़ें: प्रभास की ‘Spirit’ और ‘रामायण पार्ट 2’ में होगी टक्कर, रिलीज डेट ने बढ़ाया सस्पेंस!