Bigg Boss 20 Contestants: आखिरकार दर्शकों का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है। बिग बॉस 20 ने धमाकेदार आगाज हो चुका है। नए सीजन में अलग-अलग क्षेत्रों से आए 17 कंटेस्टेंट्स घर में कदम रख चुके हैं। इस बार शो में नई पर्सनैलिटीज, पुरानी सोच से अलग रणनीतियां, बदलते रिश्ते और अचानक बनने वाले अलायंस देखने को मिलेंगे। ऐसे में शुरुआत से ही हाई-वोल्टेज ड्रामा की उम्मीद की जा रही है।
सलमान खान ने किया कंटेस्टेंट्स का स्वागत
शो के सुपरस्टार होस्ट सलमान खान ने अपने खास अंदाज में सभी कंटेस्टेंट्स का स्वागत किया। प्रीमियर एपिसोड में सलमान ने आइकॉनिक गानों पर शानदार परफॉर्मेंस देकर माहौल को और खास बना दिया। यह सीजन उनके फिल्म इंडस्ट्री में 38 साल पूरे होने के मौके से भी जुड़ा है, इसलिए प्रीमियर को एक खास सेलिब्रेशन के रूप में पेश किया गया।
चैंपियन से डिजिटल स्टार्स तक
इस सीजन की खासियत इसका विविध कंटेस्टेंट लाइनअप है। बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम अपने शानदार खेल रिकॉर्ड और मजबूत व्यक्तित्व के साथ शो का हिस्सा बनी हैं। वहीं आम्रपाली दुबे और उदिति सिंह अपनी स्क्रीन प्रेज़ेंस और फैन फॉलोइंग के साथ घर में पहुंची हैं। अरिश्फा खान, अमन गांधी, लव गिल और रोहेड खान जैसे डिजिटल स्टार्स और यंग एक्टर्स सोशल मीडिया की नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। काज़ी अहमद तौकीर और ईशा रिखी भी अपने एंटरटेनमेंट और परफॉर्मेंस अनुभव से शो में अलग रंग जोड़ेंगे।
एनर्जी और कॉम्पिटिटिव स्पिरिट का तड़का
हर्ष मचारे, जिन्हें यंग DSA के नाम से जाना जाता है, तन्मय सिंह उर्फ स्काउटOP और कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू भी अपनी एनर्जी और कॉम्पिटिटिव स्पिरिट के लिए चर्चा में हैं। इसके अलावा माही विज, आसिफ खान, रीति तिवारी और कनिका मान की मौजूदगी ने लाइनअप को और मजबूत बनाया है।
भोजपुरी सितारों ने बढ़ाई रौनक
प्रीमियर के दौरान भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। उनकी मौजूदगी ने ग्रैंड ओपनिंग में देसी ग्लैमर और मनोरंजन का तड़का लगाया।
ये भी पढ़ें: Captain India First Look: 'कैप्टन इंडिया' में कार्तिक आर्यन का नया अवतार! FIRST LOOK OUT, फैंस हुए एक्साइटेड
'वरदान' थीम में छिपा बड़ा ट्विस्ट
इस साल की थीम 'वरदान' रखी गई है। मेकर्स ने एक "एक्स्ट्रा जीवन दान" का आइडिया भी टीज़ किया है, जो गेम के नियमों और कंटेस्टेंट्स की रणनीति को अचानक बदल सकता है। अब देखना होगा कि यह खास वरदान किसे मिलता है और कौन इसका सबसे बड़ा फायदा उठाता है।