Akka Teaser Released: साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री कीर्ति सुरेश अपने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस के लिए एक शानदार तोहफा लेकर आई हैं। 17 अक्टूबर को अपना 34वां जन्मदिन मना रहीं कीर्ति की अपकमिंग वेब सीरीज 'अक्का' का दमदार टीजर रिलीज हो गया है।

Akka Teaser Release Date: Keerthy Suresh on Netflix

इस सीरीज में उनके साथ बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री राधिका आप्टे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। क्राइम, गैंगस्टर और बदले की कहानी पर आधारित यह सीरीज अपने टीजर से ही दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

Radhika Apte opens up about her character in Netflix series Akka -  Telangana Today

'अक्का' के टीजर में दिखा कीर्ति और राधिका का दमदार अंदाज

'अक्का' के टीजर में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे का बिल्कुल अलग और प्रभावशाली अवतार देखने को मिला है। सीरीज में कीर्ति भवानी और राधिका रुद्रा के किरदार में नजर आएंगी। टीजर की शुरुआत कीर्ति की दमदार एंट्री से होती है, वहीं राधिका भी अपने सधे हुए और खतरनाक अंदाज से प्रभावित करती हैं।

Keerthy Suresh - IMDb

इस सीरीज की कहानी एक ऐसी जगह पर आधारित है, जहां पिछले 800 सालों से महिलाओं का राज चलता आ रहा है। यहां महिलाएं सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि कारोबार और सत्ता भी संभालती हैं। टीजर में कीर्ति कहती हैं, 'हमारे यहां औरतें सिर्फ घर नहीं, कारोबार भी चलाती हैं।' उनका यह संवाद सीरीज की कहानी और महिला किरदारों की ताकत को बयां करता है।

Radhika Apte Reveals What Qualities Impresses Her the Most | GQ India | GQ  India

आमने-सामने होंगी भवानी और रुद्रा

सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे के किरदार एक-दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आएंगे। भवानी एक शक्तिशाली गैंग की मुखिया है, जो अपने साम्राज्य और रुतबे को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। जरूरत पड़ने पर वह खुद हथियार उठाकर दुश्मनों का सामना करती है।

Radhika Apte on 'Sister Midnight' & Indian Viewers Today

वहीं, रुद्रा इस व्यवस्था और भवानी के दबदबे को खत्म करने के इरादे से सामने आती है। टीजर में राधिका का संवाद, 'बहनों का राज खत्म करने का वक्त आ गया है', कहानी में आने वाले बड़े टकराव की झलक देता है। ऐसे में दोनों अभिनेत्रियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है।

Keerthy Suresh Flaunts Fans with Her Latest Stunning Look – Viral Photo  Collection - Suryan FM

कब और कहां रिलीज होगी 'अक्का'?

'अक्का' 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने टीजर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, 'अक्का की हुकूमत। बहनों का राज और एक खतरे का साया। अक्का 30 अक्टूबर को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर देखें।'

There's Truth To it': Radhika Apte On Age Factor In Bollywood | Movies News  - News18

धर्मराज शेट्टी ने संभाली निर्देशन की कमान

इस क्राइम गैंगस्टर थ्रिलर सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे के अलावा अभिनेत्री तन्वी आमी भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। सीरीज का निर्देशन धर्मराज शेट्टी ने किया है। इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है, जबकि यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट ने इसे प्रोड्यूस किया है। दमदार महिला किरदारों, सत्ता की लड़ाई और बदले की कहानी के साथ 'अक्का' की रिलीज का दर्शकों को इंतजार है।

ये भी पढ़ें: अजय देवगन के बंगले पर चला BMC का एक्शन, अवैध निर्माण के आरोपों पर कार्रवाई!