UPSSSC Computer Operator Vacancy 2026: यूपी में सरकारी कंप्यूटर नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी (UPSSSC) ने कुल 12 पदों पर भर्ती निकाली है। विज्ञापन संख्या 20-परीक्षा/2026 के तहत आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 28 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
12 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 11 और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर का 1 पद शामिल है। कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 11 पदों में 5 सामान्य, 2 ओबीसी, 1 ईडब्ल्यूएस और 3 एससी वर्ग के हैं। एसटी वर्ग के लिए कोई पद निर्धारित नहीं है। सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर का पद सामान्य वर्ग के लिए है।
PET 2025 स्कोर जरूरी
यह सामान्य ओपन भर्ती नहीं है। आवेदन के लिए उम्मीदवार का UPSSSC PET 2025 में शामिल होना और स्कोर कार्ड प्राप्त करना जरूरी है। आयोग PET 2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। रिक्तियों की संख्या के 15 गुना तक अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। जीरो या नेगेटिव नॉर्मलाइज्ड स्कोर वाले उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट नहीं होंगे।
ये भी पढ़ें: Bank of Baroda Recruitment 2026: 1100 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
शैक्षणिक योग्यता और वेतन
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के लिए ग्रेजुएशन, कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा और कंप्यूटर एप्लीकेशन क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव जरूरी है। सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए संबंधित शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए को लेवल-4 (₹25,500–₹83,100) और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर को लेवल-2 (₹19,900–₹63,200 का वेतनमान मिलेगा।
आवेदन की अंतिम तारीख
ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर 2026 तक होंगे। फीस भुगतान और संशोधन की अंतिम तारीख 5 अक्टूबर है। आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क ₹25 है। उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाइव एडवर्टाइजमेंट में विज्ञापन संख्या 20-परीक्षा/2026 चुनकर PET 2025 की जानकारी से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करना न भूलें।