Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने शानदार अवसर पेश किया है। बैंक ने नियमित आधार पर कुल 1,100 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
4 सितंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 24 सितंबर 2026 तक आवेदन करने के साथ निर्धारित आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। बैंक ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
1,100 पदों का विवरण
इस भर्ती में सबसे अधिक 1,000 पद वेल्थ एग्जीक्यूटिव के हैं। यह पद वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज विभाग के अंतर्गत है। आवेदक की आयु 22 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, क्रेडिट एनालिस्ट के 100 पद कॉर्पोरेट एंड इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट विभाग में भरे जाएंगे। इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 33 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
योग्यता और अनुभव
वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही इंश्योरेंस इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का IC 38 सर्टिफिकेट या निर्धारित NISM सर्टिफिकेट जरूरी है। मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन अथवा फाइनेंस, मार्केटिंग या बैंकिंग में MBA करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की योग्यता अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में कम से कम एक वर्ष का बैंकिंग अनुभवभी होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Saurabh Bhardwaj on Delhi Building Collabs: सत्य निकेतन हादसे पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने आशीष सूद पर उठाए सवाल
आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित है। वहीं SC, ST और महिला उम्मीदवारों को 175 रुपये का शुल्क देना होगा।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन के लिए सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Careers सेक्शन में जाकर Current Opportunities पर क्लिक करें। संबंधित भर्ती लिंक खोलकर रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई जानकारी भरें। इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और रिज्यूम अपलोड करें। अंत में अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म सबमिट कर दें।