NEET-PG 2026: जयपुर के सीतापुरा स्थित परीक्षा केंद्र पर में NEET-PG 2026 परीक्षा के दौरान बिजली जाने हड़कंप मच गया। बिजली न होने से
कंप्यूटर आधारित परीक्षा की व्यवस्था प्रभावित हुई और अभ्यर्थियों में नाराजगी फैल गई। बताया जा रहा है कि सीतापुरा के ION डिजिटल जोन iDZ सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचे 311 अभ्यर्थियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजली पर अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

बता दें, बिजली जाने के बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। जानकारी के अनुसार NEET-PG 2026 में 2.73 लाख में से 2.65 लाख छात्र 1111 सेंटर्स पर हुए थे। हालांकि जयपुर के सीतापुरा स्थित iON Digital Zone के 2 सेंटर्स (41682 & 41683) पर TCS की वजह से पावर फेल होने के कारण परीक्षा पूरी नहीं हो पाई। वहीं अब कहा जा रहा है कि बिजली जाने के वजह से प्रभावित छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा 5 सितंबर 2026, शनिवार, दोपहर 3 बजे जयपुर में होगी। साथ ही नया एडमिट कार्ड और वेन्यू की जानकारी अलग से दी जाएगी।

परीक्षा में अचानक बिजली हुई गुल

जयपुर के सीतापुरा स्थित ION डिजिटल जोन iDZ परीक्षा केंद्र पर NEET-PG 2026 परीक्षा के दौरान अचानक बिजली गुल होने से अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जा रही थी। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित होने का सीधा असर परीक्षा प्रक्रिया पर पड़ने की आशंका से अभ्यर्थियों में चिंता बढ़ गई।

311 अभ्यर्थी दे रहे थे परीक्षा

सीतापुरा स्थित इस परीक्षा केंद्र पर कुल 311 अभ्यर्थी NEET-PG परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के बीच बिजली चले जाने के बाद केंद्र पर मौजूद अभ्यर्थियों में असंतोष बढ़ गया। कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। देखते ही देखते केंद्र पर हंगामा और हलचल की स्थिति बन गई।

अभ्यर्थियों की मुख्य चिंता यह थी कि बिजली बाधित होने से कंप्यूटर सिस्टम प्रभावित न हो और उनकी परीक्षा, समय तथा प्रदर्शन पर इसका प्रतिकूल असर न पड़े। अभ्यर्थियों ने केंद्र प्रशासन से तत्काल समस्या का समाधान करने की मांग की।

जयपुर में 15 केंद्रों पर परीक्षा

NEET-PG 2026 परीक्षा जयपुर में कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। शहर में करीब 8,370 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कंप्यूटर आधारित माध्यम से आयोजित की गई।

ये भी पढ़ें: 'दूरबीन और ड्रोन से भी नहीं दिख रहे सड़कों के गड्ढे...', योगी सरकार पर बरसे अखिलेश 

सीतापुरा केंद्र पर बिजली गुल होने की घटना ने परीक्षा केंद्रों पर बिजली और बैकअप व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा में निर्बाध बिजली आपूर्ति बेहद जरूरी है, क्योंकि किसी भी तरह की तकनीकी या विद्युत बाधा से परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। अभ्यर्थियों ने मांग की कि केंद्र प्रशासन ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करे, जिससे बिजली या तकनीकी समस्या की स्थिति में परीक्षा बिना किसी नुकसान के सुचारु रूप से जारी रह सके।