Weather update: कहीं बारिश तो कहीं भीषण लू, जानें आपके राज्य का हाल

आज का मौसम: दिल्ली-हिमाचल समेत 11 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट। राजस्थान और यूपी में लू का कहर। जानें आईएमडी (IMD) का ताजा अपडेट।

8 घंटे पहले

और पढ़े

  1. ‘देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब...' दिल्ली में ’नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में पीएम मोदी का संबोधन
  2. सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, वाहनों को किया आग के हवाले
  3. महिला आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, क्या बिना जनगणना और परिसीमन के लागू होगा कानून?
  4. पंचायत से संसद तक महिलाओं की भागीदारी पर जोर, PM मोदी कल देश की महिलाओं से करेंगे संवाद
  5. देवेंद्र फडणवीस का राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस उन्हें हटा सकती है!
  6. PM मोदी ने महिला आरक्षण बिल पर सभी पार्टियों को लिखी चिट्ठी, खरगे बोले- 30 महीने बीत जाने के बाद...
  7. Delhi Crime: 35 साल से फरार हत्यारा गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने 1991 केस का किया खुलासा
  8. बंगाल चुनाव में वोटिंग के लिए आसान सफर, मुंबई–हावड़ा स्पेशल ट्रेन हुई शुरू
  9. Weather Update:यूपी में बरसेगी आग! 40 डिग्री के पार जाएगा पारा, इन जिलों में लू का कहर शुरू
  10. लखीमपुर खीरी में गरजे CM योगी, माफियाओं को दी सख्त चेतावनी, विकास योजनाओं और नाम परिवर्तन की घोषणा की
  11. मिडिल ईस्ट संकट के बीच कतर का बड़ा वादा, भारत को तेल-गैस सप्लाई नहीं रुकेगी
  12. 'बंगाल की क्रूर और भ्रष्ट सरकार के खिलाफ श्वेत पत्र जारी करेगी BJP', बंगाल से TMC पर गरजे PM
  13. संसद में दिखी सियासत की अलग तस्वीर, मोदी और राहुल के बीच हुई बातचीत; वीडियो वायरल
  14. देश में दो तरह का मौसम, मैदानी इलाकों में लू...तो पहाड़ों में ठंडक; IMD ने जारी किया अलर्ट
  15. सबसे लंबे समय तक CM रहने वालों में नीतीश कुमार की एंट्री, लेकिन नंबर 1 पर कौन? चौंका देगी ये सूची!

देश के कई हिस्सों में तीखी धूप और गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज, 13 अप्रैल 2026 के लिए एक साथ दो तरह की चेतावनियाँ जारी की हैं। एक तरफ जहां दिल्ली-एनसीआर समेत 11 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है, वहीं दूसरी ओर राजस्थान और ओडिशा जैसे राज्यों में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक अगले 24 घंटों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

11 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की अलर्ट
आईएमडी (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल सहित 11 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, असम, केरल, त्रिपुरा और नगालैंड में भी तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान हवा की गति काफी अधिक रहेगी, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और लोगों को फिलहाल झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (NCR) में आज मौसम के दो रंग देखने को मिलेंगे। सुबह के समय तेज हवाओं के चलते मौसम थोड़ा सुहावना रहेगा, लेकिन दोपहर होते-होते सूरज के तेवर तल्ख हो जाएंगे। आईएमडी के मुताबिक, दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजस्थान और यूपी में गर्मी और लू का डबल अटैक
एक तरफ जहां उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान है, वहीं राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है। जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर समेत कई जिलों में आज लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश की बात करें, तो यहाँ मौसम दो हिस्सों में बंटा नजर आएगा। पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी के जिलों जैसे मथुरा और गौतम बुद्ध नगर में भीषण गर्मी और लू के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे। लखनऊ में आज पारा 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

सावधानी बरतने की सलाह
मौसम में अचानक हो रहे इस बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिन राज्यों में लू का अलर्ट है, वहां दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने और खुद को हाइड्रेटेड रखने को कहा गया है। वहीं, आंधी-तूफान की चेतावनी वाले इलाकों में कच्चे घरों और पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है। बदलते मौसम का यह दौर अगले दो-तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

Written by: Anushka sagar

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in