दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम...IMD ने कई जगह जारी किए अलर्ट

IMD के मुताबिक, पूरे दिन आसमान सामान्य तौर पर बादलों से घिरा रहेगा और रुक-रुककर हल्की बारिश हो सकती है। सुबह के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

18 घंटे पहले

और पढ़े

  1. दिल्ली के अस्पताल से नवजात की चोरी, दूध पिलाने के बहाने मासूम को ले उड़ी महिला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
  2. गलगोटिया AI समिट से बाहर... यूनिवर्सिटी ने दी सफाई! जानिए आखिर क्या है चीनी रोबोट का मामला
  3. व्यापार और कूटनीति पर बड़ा फोकस: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला 14 मंत्रियों, 260 कंपनियों के साथ आएंगे भारत
  4. भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, ट्रेनों के टॉयलेट से स्टील मग हटाने का बड़ा फैसला! जानिए पीछे की कहानी
  5. अप्रैल में हो सकते हैं इन राज्यों में विधानसभा चुनाव, EC अगले महीने कर सकता है तारीखों का ऐलान
  6. छठी बार मां बनी सचिन की सीमा, एक साल के भीतर घर में गूंजी दूसरी बार किलकारी
  7. एवरेस्ट की ऊँचाई तक पहुंचने वाला बनेगा हेलीकॉप्टर, भारत और फ्रांस की साझेदारी में किया गया ऐलान
  8. शक में CA बना कातिल: हरियाणा में वेलेंटाइन डे के दूसरे ही दिन गर्भवती पत्नी को कैंची से गला रेता, फिर रचा लूट का ड्रामा
  9. 'भारत में आपका स्वागत है मेरे प्यारे दोस्त', मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के स्वागत के बाद बोले पीएम मोदी
  10. शादी से पहले शारीरिक संबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- शायद हम पुराने ख्यालों वाले हैं...
  11. आसमान में आज दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'! केवल ये लोग ही देख पाएंगे 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए समय
  12. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पहुंचे मुंबई, पीएम मोदी ने किया स्वागत; कहा- प्यारे दोस्त मैक्रों...
  13. Delhi Dwarka Accident : रील के चक्कर में रईसजादे ने ली बाइक सवार की जान, इकलौते बेटे को खोने पर मां ने बयां किया दर्द
  14. झांसी: एक रूम की जिद पर होटल मैनेजर पर 40 बेल्टों का कहर, CCTV में कैद खौफनाक दृश्य
  15. बिना FASTag के नहीं होगी एंट्री! नई टोल नीति से किसकी बचेगी जेब, कौन देगा ज्यादा पैसा? क्या है पूरा सच पढ़ें यहां

देश की राजधानी दिल्ली में सुबह से एक अलग नजारा देखने को मिल रहा है, जिससे दिल्ली निवासी हैरान है। यहां पिछले कई दिनों से बढ़ते तापमान के बीच बुधवार सुबह कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। यहां कर्तव्य पथ समेत कई इलाकों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है और रिमझिम फुहारों से सड़कें गीली नजर आ रही है। इस दौरान तेज ठंडी हंवाओं ने एक बार फिर कंपकंपी बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान (IMD)  ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, दिनभर हल्की बारिश के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। यह चेतावनी एनसीआर के गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों पर भी लागू है।

मौसम विभाग ने कही ये बात

IMD के मुताबिक, पूरे दिन आसमान सामान्य तौर पर बादलों से घिरा रहेगा और रुक-रुककर हल्की बारिश हो सकती है। सुबह के समय 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जबकि दोपहर में एक और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यह बारिश ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही दिल्ली ने इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो सामान्य से करीब सात डिग्री ज्यादा था। यह इस मौसम में पहली बार था जब तापमान 30 डिग्री के पार गया। मौसम के आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में फरवरी में इतनी जल्दी तापमान 30 डिग्री से ऊपर नहीं पहुंचा था।

क्यों बदला मौसम का मिजाज़?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बारिश की वजह उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा एक नया पश्चिमी विक्षोभ है। इस वजह से आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा निकोबार, हरियाणा, राजस्थान में भी कहीं-कहीं बारिश, गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। IMD ने आगे कहा कि 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना है।

मध्य प्रदेश में भी हो सकती हैं बारिश

मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते 18-19 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। रविवार को खंडवा-खरगोन में दिन का तापमान 34°C के पार रहा। 16 जिलों 30°C से ज्यादा रहा। फरवरी की शुरुआत में प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। अब तीसरी बार बारिश की आशंका है।

  written by- Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in