US-Iran War: ‘हर मिसाइल रोकना संभव नहीं’, अमेरिका ने माना युद्ध की सच्चाई

US-Iran War के बीच अमेरिका का चौंकाने वाला कबूलनामा—रक्षा मंत्री ने माना हर मिसाइल रोकना संभव नहीं। आखिर कितना बड़ा है खतरा और क्या लंबा खिंचेगा यह युद्ध? पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

20 घंटे पहले

और पढ़े

  1. जेन-जी आंदोलन के बाद नेपाल में हो रहा पहला चुनाव... 1.90 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार, एक्शन में चुनाव आयोग
  2. Iran-US War: 'जिंदा रहना है तो...', जंग के बीच मिडिल ईस्ट में अमेरिकियों के लिए चेतावनी
  3. पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का ताबड़तोड़ वार... तालिबान ने पाक चौकियों पर किया कब्जा, UN पर भी भड़का
  4. मिडिल ईस्ट में वॉर मोड ऑन, ईरान अमेरिकी एयरबेस पर चुन-चुन कर रहा अटैक; ट्रंप ने कहा- ईरानी जनता अब अपने देश....
  5. खामेनेई की मौत का बदला लेगा IRGC, कहा- अमेरिकी सैन्य अड्डों पर विनाशकारी हमले...
  6. ईरान ने किया पलटवार... इजराइल पर दागीं 400 मिसाइलें, मिडिल ईस्ट में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी किया हमला
  7. शुरू हो गई जंग... इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
  8. बोलीविया में नोटों से भरा विमान क्रैश, 15 लोगों की मौत...कई घायल
  9. अमेरिका का समर्थन या संकेत? ट्रंप ने की पाकिस्तान के नेताओं की तारीफ, अफगान सीमा पर दिया बड़ा बयान
  10. देर रात छिड़ी जंग! अफगानिस्तान ने 19 पोस्ट पर किया कब्जा...तो Pakistan ने भी काबुल-कंधार में किए एयरस्ट्राइक
  11. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को दी खुली चेतावनी, कहा- शर्मनाक हरकत का मिलेगा जवाब...
  12. 71 हजार करोड़ के रक्षा सौदों की उम्मीदों के बीच इस्राइल रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  13. एपस्टीन फाइल्स से UK की राजनीति में आया भूचाल! पूर्व राजदूत पीटर मंडेलसन भी गिरफ्तार, कहा- गहरा अफसोस....
  14. धुआं-धुआं हुआ मेक्सिको! ड्रग माफिया 'एल मेंचो' की मौत पर जले कई राज्य, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
  15. नेपाल में भयंकर दुर्घटना, काठमांडू जा रही बस नदी में गिरी, 18 से ज्यादी की मौत कई घायल

संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनातनी अब खुलकर सैन्य टकराव में बदलती दिख रही है। इसी बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एक अहम बयान देकर हलचल मचा दी है। उन्होंने साफ कहा कि ईरान की ओर से दागी जा रही हर मिसाइल को रोक पाना संभव नहीं है। उनका यह बयान युद्ध की जमीनी हकीकत को सामने लाता है।

अमेरिका - ‘हम मजबूत हैं’, लेकिन पूरी सुरक्षा नामुमकिन
हेगसेथ ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने हवाई मोर्चे पर बढ़त बनाई हुई है। एयर डिफेंस सिस्टम लगातार सक्रिय हैं और ज्यादातर हमलों को नाकाम किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि युद्ध में 100 प्रतिशत सुरक्षा जैसी कोई चीज नहीं होती। जब एक साथ कई मिसाइलें या ड्रोन दागे जाते हैं, तो उनमें से कुछ के बच निकलने का खतरा बना रहता है।

जनरल डैन ने कहा...
वरिष्ठ सैन्य अधिकारी जनरल डैन कैन ने भी माना कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में नहीं कहे जा सकते। कुछ हमलों में अमेरिकी सैनिकों को नुकसान पहुंचने की खबरों ने चिंता बढ़ा दी है। सेना का कहना है कि सभी ठिकानों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।

पीट हेगसेथ ने कहा...
रक्षा मंत्री ने यह भी इशारा किया कि यह संघर्ष जल्द खत्म होता नहीं दिख रहा। अमेरिका रणनीतिक तौर पर कदम बढ़ा रहा है और क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी मजबूत कर रहा है। उनका कहना है कि हालात के अनुसार फैसले लिए जाएंगे और जरूरत पड़ी तो कार्रवाई और तेज की जाएगी।

अमेरिकी प्रशासन ने नागरिकों की निकासी पर जोर दिया
इस बीच अमेरिकी प्रशासन अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी सक्रिय है। संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सरकार का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

Written by : Anushka sagar

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in