उर्मिला के पूर्व पति मोहसिन अख्तर ने की दूसरी शादी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

मोहसिन ने तस्वीरों के साथ एक भावुक संदेश भी लिखा, उन्होंने कहा कि सच्चे प्रेम, धैर्य और विश्वास ने उन्हें जीवन में फिर से खुशियां दी हैं।

10 घंटे पहले

और पढ़े

  1. टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका! अभिनेत्री संचिता का अचानक निधन… आखिरी पोस्ट ने बढ़ाए सवाल
  2. कंगना के नर्स अवतार बना चर्चा का विषय, बॉलीवुड में पहले भी कई एक्ट्रेसेस निभा चुकी हैं ये रोल
  3. 'माहौल में बहकर स्थिति को...',NCW के नोटिस के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी
  4. Main Vaapus Aaunga: मोहब्बत की ऐसी कहानी...जो उम्र और सरहद दोनों को छोड़ देती है पीछे
  5. YRF की स्पाई थ्रिलर Alpha का टीजर रिलीज, आलिया भट्ट के दमदार एक्शन ने मचाया धमाल
  6. बॉक्स ऑफिस पर ढीली पड़ी ‘बंदर’... चौथे दिन की सबसे कम कमाई, फिल्म कलेक्शन में आई भारी गिरावट
  7. 'फूल और कांटे' की सफलता के बाद घमंडी हो गई थीं मधू, खुद किया खुलासा
  8. कंगना, दिलजीत, शाहिद और अक्षय... जून में कौन मारेगा बॉक्स ऑफिस बाजी?
  9. अजय-काजोल के बेटे युग का नया अवतार वायरल, फिटनेस देखकर उड़ गए लोगों के होश
  10. वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की धमाकेदार शुरुआत के संकेत, करोड़ों की कर सकती है कमाई
  11. शिल्पा शिंदे का बड़ा खुलासा, विवाद बढ़ने पर वीडियो जारी कर दी सफाई; कहा-सच बोलकर हल्का...
  12. 61 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे आमिर खान? गौरी स्प्रैट संग प्राइवेट सेरेमनी की खबरें चर्चा में
  13. मनोज बाजपेयी ने एक्टिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा-10 साल से छोड़ने का मन....
  14. तुषार कपूर ने 25 साल बाद याद किया डेब्यू का सफर, करीना कपूर को लेकर किया बड़ा खुलासा
  15. ऐश्वर्या राय के समर्थन में आईं माधुरी दीक्षित, बॉडी शेमिंग करने वालों को दिया जवाब

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) के पूर्व पति मोहसिन अख्तर मीर (Mohsin Akhtar Mir) ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करते हुए दूसरी शादी कर ली है, उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने निकाह की तस्वीरें साझा कर इस खुशखबरी का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी निधा भट्ट का चेहरा भी पहली बार सार्वजनिक किया।

पारंपरिक शादी के परिधान में नजर आई निधा भट्ट

शेयर की गई तस्वीरों में निधा भट्ट सफेद और सुनहरे रंग के पारंपरिक शादी के परिधान में नजर आ रही हैं, जबकि मोहसिन सफेद शेरवानी पहने दिखाई दे रहे हैं। कुछ तस्वीरों में दोनों एक दूसरे को अंगूठियां पहनते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसर फोटो में वे निकाह के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए नजर आए।

मोहसिन ने तस्वीरों के साथ शेयर की भावुक संदेश

मोहसिन ने तस्वीरों के साथ एक भावुक संदेश भी लिखा, उन्होंने कहा कि सच्चे प्रेम, धैर्य और विश्वास ने उन्हें जीवन में फिर से खुशियां दी हैं। अपनी पत्नी निधा के बारे में उन्होंने लिखा कि उनके आने से जिंदगी में नई रोशनी और सकारात्मकता आई है। उन्होंने ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सही समय पर उन्हें जीवनसाथी के रूप में निधा मिलीं।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Mohsin Akhtar (@mohsinakh)

मोहसिन ने अपने संदेश में मौजी की बात की

अपने संदेश में मोहसिन ने अपने दिवंगत प्रियजन "मौजी" को भी याद किया और कहा कि उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है, उन्होंने भावुक शब्दों में बताया कि वे उन्हें बहुत याद करते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनकी नई शुरुआत उन्हें भी सुकून देगी।

2016 में मोहसिन ने उर्मिला मातोंडकर से की थी शादी

बता दें कि मोहसिन की पहली शादी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) से हुई थी। दोनों ने वर्ष 2016 में निजी समारोह में विवाह किया था। उनकी शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्मों से संबंध रखते थे और उनकी उम्र में भी लगभग 10 वर्ष का अंतर था। हालांकि, कई वर्षों तक साथ रहने के बाद उनके रिश्ते में दूरियां आ गईं और वर्ष 2024 में उनके अलग होने की खबरें सामने आई थीं।

कौन है मोहसिन अख्तर

मोहसिन अख्तर मूल रूप से कश्मीर से हैं और व्यवसाय तथा मॉडलिंग की दुनिया से जुड़े रहे हैं। उनकी मुलाकात उर्मिला से वर्ष 2014 में प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर Manish Malhotra के परिवार के एक विवाह समारोह में हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और 2016 में विवाह बंधन में बंध गए थे। अब तलाक के बाद मोहसिन ने अपने जीवन का नया अध्याय शुरू करते हुए निधा भट्ट के साथ दूसरी शादी कर ली है।

 

 

Written By Toshi Shah  

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in