.jpg)
Kerala Election 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने UDF का जीत का बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विश्लेषकों की भी एक राय है कि इस बार UDF की लहर है।
थरूर ने एग्जिट पोल के आंकड़ों पर जताया शंक
वहीं थरूर ने एग्जिट पोल के आंकड़ों पर अपनी आशंका जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस बार सभी सर्वे एक जैसे नतीजे दिखा रहे हैं, जो हैरान करने वाला है।
मुख्यमंत्री पद के चयन पर क्या बोले थरूर?
मुख्यमंत्री पद के चयन पर शशि थरूर ने बताया कि कांग्रेस में एक तय प्रक्रिया का पालन होता है। जिसमें चुनाव के बाद जीते हुए विधायक पार्टी अध्यक्ष के प्रतिनिधि को अपनी राय बताते हैं। फिर यह रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाती है और फिर हाईकमान अंतिम फैसला लेता है। हाईकमान ही किसी भी व्यक्ति को सीएम चुनने के लिए स्वतंत्र है।
'LDF की हार मतलब देश की वामपंथी राजनीति की बड़ी हार'
थरूर के अनुसार, अगर LDF चुनाव हारती है, तो यह देश में वामपंथी राजनीति के लिए बड़ा झटका होगा। केरल फिलहाल इकलौता राज्य है जहां वामपंथियों की सरकार है। पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के बाद केरल में हार का मतलब होगा कि देश में कहीं भी उनकी सरकार नहीं बचेगी। केरल में आमतौर पर हर 5 साल में सरकार बदलती है, लेकिन 2021 में LDF ने लगातार दूसरी बार जीतकर इस परंपरा को तोड़ा था।
Written By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)