तिलक वर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, टी20 इंटरनेशनल में पूरे किए 1000 रन

युवा भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन पूरे कर लिए।

09 December 2025

और पढ़े

  1. 5 मार्च को रद्द हुआ मैच तो....ICC के ये नियम तय करेंगे फाइनल में कौन पहुंचेगा
  2. सेमीफाइनल की दौड़ में भारत ने बनाई राह, इंग्लैंड के खिलाफ होगी रोमांचक भिड़ंत
  3. T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुआ श्रीलंका... कोच जयसूर्या का टूटा दिल, कहा- 'मैंने यह जिम्मेदारी किसी और को..
  4. T20 सेमीफाइनल की दौड़ अब और दिलचस्प, पाकिस्तान के लिए रास्ता कितना मुश्किल?
  5. क्रिकेटर Rinku Singh पर टूटा दुखों का पहाड़, प‍िता का हुआ न‍िधन... स्टेज-4 लिवर कैंसर से लड़ रहे थे जंग
  6. T20 World Cup 2026: कौन खेलेगा नंबर-3 और प्लेइंग 11 में क्या होगा बदलाव
  7. T20 World Cup: रिंकू सिंह अचानक घर लौटे, टीम में वापसी पर संदेह
  8. T20 वर्ल्ड कप 2026: वानखेड़े में बड़ा मुकाबला, वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हराया
  9. भारत का रोमांचक मुकाबला हार में बदला, साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से हराया, हुई सेमीफाइनल की राह कठिन
  10. क्रिकेट का महासंग्राम, पॉइंट टेबल में भूचाल लाने वाले तीन ताबड़तोड़ मैच आज, फैंस रहें तैयार
  11. बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सलाहुद्दीन ने कहा- खिलाड़ियों का सपना टूटा
  12. Hardik Pandya: कुछ इस अंदाज में हार्दिक पांड्या ने सेलिब्रेट किया अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का जन्मदिन
  13. लगातार 12वीं जीत, फिर भी अधूरी खुशी, जीत के बावजूद भी क्यों बढ़ी भारत की टेंशन?
  14. मौसम बना विलेन IRE vs ZIM मैच रद्द, सुपर-8 की बदली तस्वीर
  15. हार का हिसाब अब कौन देगा? बाबर आजम की बल्लेबाज़ी पर गहराया संकट, शाहीन अफरीदी पर भी लटकी तलवार

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में अपनी पारी के दौरान एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन पूरे कर लिए, जिससे वह ऐसा करने वाले भारत के 13वें बल्लेबाज बन गए।

इसके साथ ही तिलक वर्मा सबसे तेज 1000 रन पूरा करने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मैच में उन्होंने 32 गेंदों पर 26 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था।

भारत के सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

भारत की ओर से टी20I में सबसे तेज 1000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने सिर्फ 27 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने ये उपलब्धि इतनी पारियों में हासिल की।

विराट कोहली – 27 पारियां

अभिषेक शर्मा – 28 पारियां

केएल राहुल – 29 पारियां

सूर्यकुमार यादव – 31 पारियां

तिलक वर्मा – 32 पारियां (अब 5वें नंबर पर)

यह इस बात का संकेत है कि तिलक वर्मा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और भारत के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनते जा रहे हैं।

एशिया कप के बाद चोट से लौटे हार्दिक पांड्या ने गजब की बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उन्होंने टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

भारत ने बनाए 175 रन

पहले टी20 में भारत ने 6 विकेट पर 175 रन बनाए। बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस तरह रहा। तिलक वर्मा 32 गेंदों पर 26 रन। अक्षर पटेल – 21 गेंदों पर 23 रन। अभिषेक शर्मा – 12 गेंदों पर 17 रन इन बल्लेबाजों ने क्रीज पर समय बिताया लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए लुंगी एनगिडी 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट, लुथो सिपामला 2 विकेट, डोनोवन फरेरा 1 विकेट इनकी गेंदबाजी की वजह से भारतीय बल्लेबाज लगातार दबाव में रहे।

Saurabh Dwivedi

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in