
रविवार को फांस की राजधानी पेरिस में स्थित विश्व प्रसिद्ध लूवर म्यूजियम को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, संग्रहालय से बहुमूल्य आभूषणों की चोरी हुई है। फ्रांस की संस्कृति मंत्री राशिदा दाती ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि संग्रहालय में हुई इस चोरी की जांच चल रही है।
म्यूजियम क्यों बंद हुआ
लूवर म्यूजियम के तरफ से कहा गया कि कुछ असाधारण कारणों से आज संग्रहालय बंद रहेगा। चोरी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है।
चोरी कैसे हुई?
चोर सीन नदी की तरफ से संग्रहालय में घुसे। उन्होंने निर्माण कार्य वाले हिस्से से अपोलो गैलरी तक पहुंचने के लिए मालवाहक लिफ्ट का इस्तेमाल किया। इस गैलरी में नेपोलियन और फ्रांसीसी राजमुकुट के आभूषण रखे हुए थे। कथित तौर पर चोर नौ आभूषण चुरा कर मोटरसाइकिल से भाग गए। मीडिया के अनुसार, चोरों ने चोरी करने के लिए छोटी चेनसॉ का भी इस्तेमाल किया।
एक वीडियो में कई लोग, ज्यादातर पर्यटक, चोरी के बाद संग्रहालय से बाहर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है।
फ्रांस की प्रतिक्रिया
फ्रांस की संस्कृति मंत्री रचिदा दाती ने सोशल मीडिया पर कहा कि किसी को चोट नहीं आई है और पुलिस और संग्रहालय की टीम जांच में जुटी हुई है। फ्रांसीसी गृह मंत्रालय ने कहा कि चोरी हुई वस्तुएँ अतुलनीय विरासत और ऐतिहासिक महत्व की हैं।
Saurabh Dwivedi