तमिलनाडु में 'थलापति' की एंट्री! कल CM पद की शपथ लेंगे विजय

Tamil Nadu New CM: तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

23 घंटे पहले

और पढ़े

  1. 'बंगाल का रिजल्ट देख 4 घंटे बेहोश बैठे थे अखिलेश...', ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज
  2. कानपुर में बड़ा हादसा: नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस,सभी यात्री सुरक्षित
  3. पीएम मोदी की मौजूदगी में सम्राट कैबिनेट का विस्तार, नीतीश के बेटे निशांत भी बने मंत्री
  4. तमिलनाडु में सरकार गठन पर सियासी घमासान, विजय का शपथ ग्रहण टला...सुरक्षा भी ली गई वापस
  5. सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार आज, BJP और JDU के कई दिग्गज ले सकते हैं शपथ
  6. भाजपा नेता Suvendu Adhikari के PA की हत्या पर गरमाई बंगाल की राजनीति, TMC-BJP आमने-सामने
  7. विजय ने 112 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा, फिर भी शपथ ग्रहण पर सस्पेंस बरकरार
  8. प्यार का जाल,भरोसे का खेल…'दारोगा' बनकर ठग ने टीचर से ऐंठे 22 लाख, निकला शादीशुदा
  9. बिहार की राजनीति में नया चेहरा,नीतीश के बेटे निशांत संभालेंगे मंत्री पद!
  10. 'चुनाव लूट लिया तो इस्तीफा क्यों?' ममता बनर्जी के इस्तीफे पर बोले अखिलेश यादव
  11. 'BJP ने चुनाव के लिए रची साजिश...', पंजाब धमाके पर भगवंत मान का बड़ा बयान
  12. 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता...,' राहुल गांधी का BJP पर बड़ा आरोप
  13. तमिलनाडु में AIADMK में बगावत: विधायक दल की बैठक टली, विधायकों ने TVK सपोर्ट की उठाई मांग
  14. अनंत सिंह समेत 9 पर FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला?
  15. बंगाल में नई सरकार गठन की तैयारियां तेज, EC ने भेजा नोटिफिकेशन; 9 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण

Tamil Nadu New CM: तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। जानकारी के अनुसार,विजय लोकभवन पहुंचे और उन्होंने औपचारिक रूप से सरकार गठन का दावा प्रस्तुत किया।

सुबह 10 बजे विजय सीएम पद की शपथ लेंगे

सूत्रों के मुताबिक,विजय गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का समय सुबह 10 बजे से 11:30 बजे के बीच निर्धारित किया गया है,जिसे शुभ मुहूर्त के आधार पर चुना गया है। यह दिन तमिलनाडु की राजनीति के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है,क्योंकि पहली बार विजय राज्य की सत्ता संभालते नजर आएंगे।

नेहरू स्टेडियम में होगा शपथ ग्रहण समारोह

शपथ ग्रहण समारोह नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस स्टेडियम की क्षमता लगभग 5000 दर्शकों की है और पूरे कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं,समर्थकों और आम जनता के लिए यह एक विशेष अवसर होगा,जहां वे इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन सकेंगे।

सुरक्षा एजेंसियां को किया गया अलर्ट

स्टेडियम प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। कर्मचारियों को कहा गया है कि वे सुबह 6 बजे तक स्टेडियम पूरी तरह तैयार कर प्रशासन को सौंप दें। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी जाएगी,जिसके लिए पुलिस और अन्य एजेंसियां मुस्तैद रहेंगी।

समारोहा में शामिल होंगे बड़ी विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार,विजय सुबह 10 बजे से पहले ही स्टेडियम पहुंच जाएंगे। इसके बाद राज्यपाल द्वारा निर्धारित समय पर उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान कई वरिष्ठ नेता,गणमान्य व्यक्ति और विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां भी उपस्थित रहेंगी।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in