.jpg)
दिल्ली से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें, सोमवार सुबह दिल्ली से दूर रेवाड़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वहीं भूकंप का केंद्र हरियाणा के रेवाड़ी में 5 किमी की गहराई में था। बताया जा रहा कि सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई है।
जानें क्यों आते हैं भूकंप?
वहीं इन दिनों दुनिया के कई इलाकों में भूकंप की घटनाएं काफी बढ़ रही है। जैसे की आप जानते ही होंगे कि हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। जो लगातार अपने स्थान पर घूमती रहती हैं। हालांकि, कभी कबार इनमें टकराव भी होता है। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं।
भारत में भूकंप के जोन
विशेषज्ञों के मुताबिक, भारत के कुल 59 फीसदी हिस्से को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। वहीं वैज्ञानिकों ने भारत में भूकंप क्षेत्र को जोन-2, जोन-3, जोन-4 व जोन-5 यानी 4 भागों में विभाजित किया है। आपको बता दें, जोन-5 के इलाकों को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जाता है, जबकि जोन-2 कम संवेदनशील माना जाता है। दिल्ली भूकंप के जोन-4 में आती है। यहां 7 से अधिक तीव्रता के भी भूकंप आ सकते हैं जिससे बड़ी तबाही हो सकती है।
रिक्टर स्केल पर मापा जाता है भूकंप की तीव्रता
वहीं भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल के जरिए मापा जाता है। अगर भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 से 4.9 है तो घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है। 6 से 6.9 तीव्रता में इमारत का बेस दरक सकता है। 8 से 8.9 तीव्रता की भूकंप में तबाही मच सकती है। 9 या ज्यादा में भीषण तबाही हो सकती है।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)

.jpg)