.jpg)
बिहार में इन दिनों अपराध पर नियंत्रण को लेकर सरकार कड़ा रुख अपनाए हुए है। पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई और एनकाउंटर किए जा रहे हैं। इस मुद्दे पर अनंत सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि जो भी गलत करेगा, उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने सरकार की कार्रवाई को पूरी तरह सही ठहराया।
अनंत सिंह ने कही ये बात
अनंत सिंह ने कहा कि राज्य में जो कुछ हो रहा है, वह उचित दिशा में है और सरकार अच्छा काम कर रही है, उन्होंने यह भी जोड़ा कि आम लोगों, खासकर महिलाओं को परेशान करने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। उनके मुताबिक, जो लोग रात में अपराध करते हैं, उनके खिलाफ सुबह तक सख्त कार्रवाई हो जाती है।
हालात खराब नहीं- अनंत
बिहार की कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए अनंत सिंह ने कहा कि हालात खराब नहीं बल्कि नियंत्रण में हैं, उन्होंने दावा किया कि अपराधियों के पास छिपने की जगह नहीं बची है और वे लगातार भाग रहे हैं, जबकि पुलिस अपना काम प्रभावी तरीके से कर रही है।
सीएम सम्राट चौधरी ने भी अपराधियों को दी चेतावनी
वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे या तो अपराध छोड़ दें या राज्य छोड़ दें। मुख्यमंत्री बनने के बाद वे एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं और पुलिस को खुली छूट देकर अपराध पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
विपक्ष ने साधी चुप्पी
दिलचस्प बात यह है कि विपक्ष की ओर से भी इस कार्रवाई को समर्थन मिला है। कांग्रेस विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने मुख्यमंत्री के काम की सराहना करते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन प्रभावशाली है। उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों के खिलाफ एनकाउंटर जैसी कार्रवाई जरूरी है।
Written By Toshi Shah

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)