हैदराबाद में मेसी का जलवा: बच्चों संग खेले फुटबॉल, फैंस को दिया यादगार तोहफा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी से मुलाकात की।

13 December 2025

और पढ़े

  1. सड़क पर कचरा फेंका तो खैर नहीं, लाख रुपये तक भरना पड़ सकता है जुर्माना
  2. Maharashtra News: रील देखने की थी लत, छीना फोन तो बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम
  3. Hathras News: हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, कई जिंदगी के लिए लड़ रहे जंग
  4. बिल्लियों ने मचाया कहर! गाजियाबाद में एक दिन में लगे 387 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन, रिपोर्ट हैरान कर देने वाले
  5. नायब सिंह सैनी ने पेश किया ₹2.23 लाख करोड़ का बजट, एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य,जानें किसे क्या मिला?
  6. होली से पहले घर में छाया मातम, युवक ने अपने ही परिवार को दी दर्दनाक मौत, वजह जान उड़ जाएंगे होश
  7. यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला के आरोपी जीशान का एनकाउंटर...एक दिन पहले ही सीएम योगी ने दिया था चेतावनी
  8. सरकारी दफ्तर बना शराब पार्टी का अड्डा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
  9. इस योजना का शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, संवरेगा दिल्ली की महिलाओं का जीवन
  10. पुडुचेरी में विकास की गंगा! PM मोदी ने किया 2700 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
  11. Bihar Encounter News: पटना के मरीन ड्राइव पर हाई ड्रामा! पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली, फिर जो हुआ...
  12. यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की जमानत पर सेंशस कोर्ट ने लगाई रोक, भड़की कांग्रेस!
  13. Explosion In Nagpur: नागपुर में हुआ भीषण विस्फोट, 15 की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल!
  14. सुहागरात के दिन दुल्हन ने दूल्हे को मारा चाकू...फिर गहने लेकर अपने आशिक चाचा के साथ भागी
  15. यूपी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, इस महीने से शुरू होगा पहला चरण.... छह लाख कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी का हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा। हजारों की संख्या में मौजूद फैंस के बीच मेसी तकरीबन एक घंटे तक मैदान पर रहे और सभी का दिल जीत लिया। बता दें कि इससे पहले कोलकाता में हुए कार्यक्रम में अव्यवस्था की खबरें सामने आई थीं, लेकिन हैदराबाद में फैंस को किसी तरह की निराशा नहीं हुई। यहां मेसी ने न सिर्फ मैदान में समय बिताया, बल्कि दर्शकों से भी सीधे जुड़ते नजर आए।

बच्चों और खिलाड़ियों के साथ खेला फुटबॉल

कार्यक्रम के दौरान लियोनेल मेसी ने बच्चों और स्थानीय खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेला। उन्होंने मैदान में कई पास दिए, गोल की कोशिशें कीं और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। मेसी को इस तरह करीब से देखकर बच्चों और युवाओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। उन्होंने फैंस की तरफ कुछ बॉल भी किक की, जिससे स्टेडियम में मौजूद लोग बेहद खुश हो गए।

सीएम रेवंत रेड्डी के साथ खेला मैच

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी इस खास मौके पर मैदान में नजर आए। उन्होंने मेसी के साथ फुटबॉल खेला और प्रदर्शनी मैच का हिस्सा बने। यह मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद मनोरंजक रहा। मेसी ने मैच में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी भी दी और सभी की मेहनत की सराहना की।

GOAT कप रेवंत रेड्डी की टीम ने जीता

प्रदर्शनी मुकाबले में रेवंत रेड्डी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 गोल से मैच जीत लिया। मैच के बाद लियोनेल मेसी ने विजेता टीम को GOAT कप सौंपा। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान स्टेडियम का माहौल उत्सव जैसा रहा।

राहुल गांधी को मिला खास तोहफा

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। लियोनेल मेसी ने उन्हें अपनी साइन की हुई टी-शर्ट भेंट की, जिसे टोकन ऑफ अप्रीसेशन के तौर पर दिया गया। इसके अलावा मेसी और उनकी टीम ने आयोजन से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया।

फैंस का मेसी ने किया धन्यवाद

शो के अंत में लियोनेल मेसी ने हैदराबाद के फैंस का धन्यवाद किया। उन्होंने स्पेनिश भाषा में अभिवादन करते हुए कहा कि भारत आकर और हैदराबाद के दर्शकों के सामने खेलकर उन्हें बहुत खुशी मिली। उन्होंने यहां मिले प्यार और समर्थन के लिए आभार जताया।

यादगार बन गया हैदराबाद का यह आयोजन

करीब 45 मिनट से ज्यादा चले इस कार्यक्रम ने फैंस को जीवनभर की यादें दे दीं। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से लौटते वक्त हर चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ नजर आ रहा था। मेसी का यह हैदराबाद शो फैंस के लिए लंबे समय तक यादगार रहने वाला है।

Saurabh Dwivedi

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in