शराब नीति मामले में केजरीवाल को झटका, हाई कोर्ट ने जारी की नोटिस

Arvind Kejriwal: दिल्ली की राजनीति और कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में एक अहम कानूनी मोड़ सामने आया है।

01 April 2026

और पढ़े

  1. एकांतवास में हैं चंपत राय, बोले-'कलंक लेकर अयोध्या से नहीं जाऊंगा', SIT रिपोर्ट का इंतजार
  2. E20 Petrol Controversy: पेट्रोल में एथेनॉल मिलावट फिलहाल ट्रायल फेज में, अगले साल आएंगे नतीजे: सुप्रीम कोर्ट में E20 पर सरकार ने और क्या कहा?
  3. SC ने नाबालिग रेप मामले में आसाराम को तत्काल जमानत देने से किया इनकार, राज्य सरकार को नोटिस जारी
  4. SIT पूछताछ में चंपत राय का इनकार, कहा- चढ़ावा चोरी में मेरी कोई भूमिका...
  5. CJP के अभिजीत दिपके के बयान ने मचाया बवाल, कहा- अगर मैं खालिद होता या मुसलमान होता...
  6. सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस में भारत की रणनीतिक मौजूदगी, हिंद महासागर में बढ़ा सहयोग
  7. अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले पर सियासत तेज, TMC ने BJP को घेरा
  8. 29 जून को देशभर में मानसून रहेगा सक्रिय, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  9. अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा एक्शन! टिन्नू यादव सहित 8 आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा
  10. सेशेल्स दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया भव्य स्वागत
  11. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ भी SIT को मिली शिकायत
  12. जुलाई 2026 में कुल 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए किस राज्य में कब रहेगी छुट्टी
  13. गाजा और ईरान-अमेरिका तनाव पर सोनिया गांधी का सरकार पर हमला, विदेश नीति पर उठाए गंभीर सवाल
  14. 'रावण तो आज भी हैं, बस रूप बदल गए हैं',राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री
  15. क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानिए वेनेजुएला में आए भूकंप का क्या पड़ सकता है असर

Arvind Kejriwal: दिल्ली की राजनीति और कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में एक अहम कानूनी मोड़ सामने आया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस ईडी की उस याचिका पर जारी किया गया है, जिसमें निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई है।

केजरीवाल पर ईडी ने लगाए आरोप

दरअसल, ईडी ने केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पूछताछ के लिए जारी समन की अवहेलना की। इसी आधार पर ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में शिकायत दायर की थी। हालांकि, राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में केजरीवाल को राहत देते हुए उन्हें बरी कर दिया था। निचली अदालत के इस फैसले से सहमत ईडी ने अब हाईकोर्ट का रुख किया है।

हाईकोर्ट ने ईडी की याचिका पर केजरीवाल को भेजा नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी की याचिका पर संज्ञान लेते हुए केजरीवाल को नोटिस जारी किया और उनसे जवाब मांगा है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 अप्रैल की तारीख तय की है। इस दौरान हाईकोर्ट यह तय करेगा कि क्या निचली अदालत का फैसला सही था या उसमें किसी तरह की कानूनी गलती है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़ा हुआ है, जिसमें ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है। एजेंसी का कहना है कि जांच के दौरान कई बार समन भेजे जाने के बावजूद केजरीवाल पेश नहीं हुए, जो कानून का उल्लंघन है। वहीं, केजरीवाल और उनकी पार्टी लगातार इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते रहे हैं।

29 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

अब सभी की नजरें 29 अप्रैल को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस मामले में आगे की दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद है। यह मामला न सिर्फ कानूनी बल्कि राजनीतिक रूप से भी काफी संवेदनशील बना हुआ है।

Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in