.jpg)
बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार यह मुलाकात पटना स्थित सात सर्कुलर रोड के आवास पर हुई। जिसके बाद कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें शुरू हो गई है।
सोशल मीडिया शेयर किया मुलाकात की तस्वीरें
सीएम सम्राट चौधरी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर की है। पोस्ट में लिखा है उन्होंने नीतीश कुमार से आत्मीय भेंट की और उनके अनुभवों एवं मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त की। इस मुलाकात को औपचारिक और शिष्टाचार भेंट बताया गया, लेकिन इसके राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं।
आज माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात की।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 2, 2026
इस दौरान उनके अनुभवों और मार्गदर्शन से प्रेरणा प्राप्त हुई। pic.twitter.com/ZnWPaKfW3p
कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज
सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात के बाद सम्राट चौधरी ने JDU के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अशोक चौधरी से भी अलग से बातचीत की। इन बैठकों के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि राज्य सरकार में जल्द ही कैबिनेट विस्तार हो सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर किसी भी तरह के कैबिनेट विस्तार की पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल सभी की नजरें संभावित कैबिनेट विस्तार और सत्ता समीकरणों पर टिकी हुई हैं।
नीतीश कुमार ने खाली किया आधिकारिक आवास
गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने हाल ही में मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद अपने आधिकारिक आवास 'एक अणे मार्ग' को खाली कर दिया है और अब वे 7 सर्कुलर रोड स्थित नए आवास में स्थानांतरित हो गए हैं। उनके पुत्र निशांत कुमार ने भी इस बदलाव की पुष्टि की है। नीतीश कुमार का यह आवास उनके लिए नया नहीं है, क्योंकि 2014 के बाद भी वे राजनीतिक परिस्थितियों के चलते इसी स्थान पर रह चुके हैं।
बिहार की राजनीतिक इतिहास
राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो 2014 लोकसभा चुनाव में जेडीयू के कमजोर प्रदर्शन के बाद नीतीश कुमार ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उस समय उन्होंने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था और स्वयं सात सर्कुलर रोड आवास में आ गए थे।
Written By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)