सलमान खान की बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म का बदला टाइटल, अब इस नाम के साथ रिलीज होगी ‘बैटल ऑफ गलवां’

सलमान खान की फिल्‍म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम अब 'मातृभूम‍ि: मे वॉर रेस्‍ट इन पीस' होगा। बता दें कि आज यानी सोमवार 16 मार्च को मेकर्स ने नया पोस्‍ट जारी करते हुए यह ऐलान किया है।

10 घंटे पहले

और पढ़े

  1. ऑस्कर के रेड कारपेट पर निक-प्रियंका ने लगया तड़का, लियोनार्डो समेत इन एक्टर्स ने बिखेरे जलवा...देखें तस्वीरें
  2. सलमान खान और अखिलेश यादव की खास मुलाकात,तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
  3. Oscar 2026 में लियोनार्डो की ‘वन बैटल..’ बनी बेस्ट फिल्म, इन्हें मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का ऑस्कर
  4. 33 साल की आलिया जीती हैं लैविश लाइफ, करोड़ों में हैं नेटवर्थ, जाने एक्ट्रेस की मोटी कमाई की राज
  5. 61 साल के हुए बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान, जानिए इन पांच फिल्मों के नाम जिसने रातों- रात मिस्टर परफेक्शनिस्ट को दिलाई शोहरत
  6. इस फिल्म से रणवीर सिंह का कटा पत्ता... विक्की कौशल ने मारी बाजी, सामने आई बड़ी अपडेट
  7. वंशिका-कुलदीप की शादी की खूबसूरत झलकियां, जमकर नाचे दूल्हा-दुल्हन, देखें तस्वीरें
  8. रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई 'धुरंधर 2'? एडवांस बुकिंग ने सबको चौंकाया
  9. कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने की सादगी भरी शादी, सामने आईं पहली तस्वीरें
  10. लंबे इंतजार और लंबी तैयारी के बाद धूम मचाने को तैयार 'धुरंधर 2', इस खूबसूरत लोकेशन पर हुई फिल्म की पूरी शूटिंग
  11. कौन है मलाइका अरोड़ा के न्यू मिस्ट्री मैन, जिसके साथ पार्टी में कोजी होती आई नजर? वायरल हुआ वीडियो
  12. फैंस रह गए हैरान! 'सितारे जमीन पर' की OTT रिलीज पर आमिर खान का बड़ा फैसला
  13. ईशान किशन की गर्लफ्रेंड की तस्वीर देख आप भी हार बैठेंगे दिल... टॉप मॉडल हैं अदिति हुंडिया
  14. 'लाहौर 1947' के नाम के बदलाव को लेकर आमिर खान का बयान, कहा- इसमें किसी तरह...
  15. रिलीज से पहले Dhurandhar 2 ने तोड़े सारे रिकार्ड... एडवांस बुकिंग में सारे फिल्मों को पछाड़ा!

सलमान खान (Salman khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle of Galwan) का नाम बदल दिया गया है। बता दें कि अब यह फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ (Mathrubhumi: May War Rest in Peace) के नाम से रिलीज होगी। इस नए टाइटल का आधिकारिक ऐलान सलमान खान फिल्म्स की ओर से किया गया है। इसके साथ ही फिल्म का एक दमदार नया पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

मेकर्स ने नाम बदलने के पीछे की बताई ये वजह

मेकर्स के अनुसार फिल्म के नाम में किया गया यह बदलाव सिर्फ एक टाइटल चेंज नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक गहरा संदेश भी छिपा है। नए नाम के साथ दी गई टैगलाइन “May War Rest in Peace” यानी “युद्ध को शांति मिले” दर्शाती है कि फिल्म सिर्फ युद्ध की कहानी नहीं, बल्कि शांति की भावना को भी सामने लाने की कोशिश है।

भारत-चीन सीमा पर हुई ऐतिहासिक घटना पर आधारित

फिल्म की कहानी भारत-चीन सीमा पर हुई ऐतिहासिक घटना गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित बताई जा रही है। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था और भारतीय सैनिकों की बहादुरी की कहानी दुनिया के सामने आई थी। माना जा रहा है कि फिल्म इसी साहस और बलिदान की भावना को बड़े पर्दे पर दिखाएगी।हालांकि मेकर्स ने साफ किया है कि फिल्म किसी एक घटना का सीधा चित्रण नहीं होगी, बल्कि यह देशभक्ति, बलिदान और मानवता जैसे बड़े विषयों को सामने रखकर बनाई जा रही है।

नए पोस्टर हुआ वायरल

फिल्म के नए पोस्टर में भी यही भावना साफ दिखाई देती है। पोस्टर में युद्ध के माहौल के बीच शांति का संदेश दिया गया है, जो फिल्म की थीम को दर्शाता है। मेकर्स का कहना है कि यह फिल्म सिर्फ एक एक्शन या वॉर ड्रामा नहीं होगी, बल्कि यह दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने वाली कहानी भी पेश करेगी।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

फिल्म से बड़ी उम्मीद

बता दें कि इस फिल्म के निर्माण सलमान खान ही है। सलमान खान लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में थे और इसे उनकी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। देशभक्ति के विषय पर बनी फिल्मों को हमेशा से दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता रहा है और ऐसे में इस फिल्म से भी बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

फिल्म को मिलेगी अलग पहचान

फिल्म के नए नाम की घोषणा हुई, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई। कई यूजर्स ने फिल्म के टाइटल और उसके पीछे के संदेश की सराहना की है। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि टाइटल में किया गया यह बदलाव फिल्म को एक अलग पहचान दे सकता है। जहां पहले यह फिल्म सिर्फ युद्ध से जुड़ी कहानी लग रही थी, वहीं अब इसका नाम एक व्यापक संदेश देता है।

Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in