बिना बैलेंस के चलाइए स्कूटर... लॉन्च हुआ तीन पहियों वाला नया मॉडल

यह तीन पहियों वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है, जो सुरक्षित, आसान और आरामदायक सफर की तलाश में हैं। खासकर नए या कम अनुभव वाले राइडर्स के लिए।

02 May 2026

और पढ़े

  1. केरल में 6 मई को होटल-रेस्टोरेंट बंद, LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने से छोटे कारोबारियों पर संकट!
  2. 4 महीने में विदेशी निवेशकों ने निकाले 1.92 लाख करोड़! शेयर बाजार में मचा हड़कंप
  3. दुबई में घर खरीदना हुआ आसान! छोटे निवेशकों के लिए बड़ा मौका
  4. EV मार्केट में बढ़ी टक्कर...Hyundai ने लॉन्च की Ioniq 5 का नई अवतार, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
  5. तेल की जंग ने मचाया संकट, ईरान-अमेरिका की जंग से करोड़ों लोग हुए गरीब!
  6. Mercedes-Benz लाई सुपर लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV, 6-सीटर लेआउट के साथ प्रीमियम EV का दिखेगा नया अंदाज
  7. भारत में EV मार्केट में हलचल, ये कार बन सकती है सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक
  8. टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Maruti Fronx Facelift, ADAS और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगी नई स्मार्ट SUV
  9. बंगाल में क्यों जरूरी है 'माछ-भात'? जानिए GDP में इसका बड़ा योगदान
  10. नए नियमों के बाद ग्रेच्युटी में हुआ बड़ा बदलाव , नए लेबर कोड से क्या बदला?
  11. सोना सस्ता या महंगा, 10 ग्राम गोल्ड की कीमत जानकर चौंक जाएंगे!
  12. इन कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत! नई सैलरी पॉलिसी में किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
  13. Hormuz संकट से तेल बाजार में भूचाल, कच्चे तेल की कीमतों में आई उछाल, भारत में 17 % कम रहा इंपोर्ट
  14. बिंदी-तिलक विवाद पर यू-टर्न! Lenskart की नई गाइडलाइन से मचा बवाल
  15. शराब से मालामाल हुआ राज्य! ₹4013 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ राजस्व

आजकल इलेक्ट्रिक स्कूटर की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और कंपनियां ऐसे मॉडल पेश कर रही हैं जो हर उम्र के लोगों के लिए आसान और आरामदायक हों। इसी दिशा में हिंदुस्तान पावर केला सन्स ने एक खास तीन पहियों वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसे खास तौर पर नए राइडर्स, बुजुर्गों और उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्हें सामान्य स्कूटर चलाने में परेशानी होती है।

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए ये उपयोगी

यह स्कूटर अपने डिजाइन के कारण अलग नजर आता है, क्योंकि इसके पीछे दो पहिए दिए गए हैं। इस वजह से इसे चलाते समय बैलेंस बनाने की जरूरत नहीं पड़ती और कोई भी इसे आसानी से चला सकता है। यही कारण है कि यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए उपयोगी माना जा रहा है।

सोफे जैसा होते हैं सीट

इस स्कूटर की सबसे खास बात इसकी बेहद आरामदायक सीट है। पीछे की सीट को सोफे जैसा बनाया गया है, जिसमें दोनों तरफ आर्मरेस्ट दिए गए हैं। यह सीट इतनी कंफर्टेबल है कि लंबी दूरी तय करने पर भी ज्यादा थकान महसूस नहीं होती। इसके अलावा इसमें सामान रखने के लिए भी पर्याप्त जगह दी गई है।

डिजाइन और फीचर्स के बारे में

डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो इसमें LED हेडलाइट, मजबूत फाइबर बॉडी, 10 इंच के अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक जैसी सुविधाएं मिलती हैं। आगे और पीछे दोनों सीटें अलग-अलग दी गई हैं और इन्हें जरूरत के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है। दोनों सीटों पर आर्मरेस्ट और सॉफ्ट कुशनिंग दी गई है, जिससे सफर और भी आरामदायक बन जाता है।

बैटरी और परफॉर्मेंस के बारे में

बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में इसमें 60V 32Ah की बैटरी दी गई है, जिसे चाहें तो लिथियम-आयन बैटरी में अपग्रेड किया जा सकता है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 50 से 60 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है और इसे पूरी तरह चार्ज होने में करीब 4 घंटे का समय लगता है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

Written By Toshi Shah 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in