
IND vs AFG 1st ODI: 13 जून, शनिवार को भारत और अफगानिस्तान की टीमों के बीच टेस्ट के बाद वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रहा है। बता दें, दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेला जाना है, लेकिन इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस मुकाबले की शुरुआत से पहले ही धर्मशाला के मौसम ने आयोजकों और फैंस की सांसें अटका दी हैं।
पहले वनडे पर मंडराया बारिश का संकट
मौसम विभाग ने मैच के दिन यानी 13 जून को धर्मशाला और उसके आसपास के इलाकों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी कर दिया है। जिससे इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडराने लगा है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 13 जून को क्षेत्र में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की आशंका जताई गई है। जानकारी के अनुसार इस मुकाबले की शुरुआत 1:30 पर होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिन में 90 फीसदी बारिश की उम्मीद है। ऐसे में मुकाबले के दौरान बारिश का खलल तय माना जा रहा है।
भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज खास क्यों?
वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाना है, और यह मुकाबला बेहद खास है। क्योंकि इससे पहले इन दोनों टीमों का आमना-सामना पहले सिर्फ आईसीसी इवेंट और एशिया कप में वनडे फॉर्मेट में हुआ था। बता दें, अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए यह एक बड़ा मौका होगा, क्योंकि उसे वर्ल्ड की टॉप टीम के खिलाफ खेलने का मिलेगा। वहीं इस सीरीज से टीम इंडिया भी 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को शुरू करेगी। इस सीरीज के बाकी 2 मैच 17 और 20 जून को खेले जाएंगे।
Written By: Geeta Sharma















