.jpg)
Israel-US-Iran War: इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच कतर का एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। वहीं इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हुई है जिसकी पुष्टि कतर की सरकार की ओर से की गई है। बताया जा रहा कि यह घटना फारस की खाड़ी में देश के क्षेत्रीय जल में हुई। वहीं कतर के आंतरिक मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार क्रैश में एक व्यक्ति अभी भी लापता है।
तकनीकी खराबी से हेलीकॉप्टर क्रैश
रक्षा मंत्रालय की ओर से प्लेन क्रैश का कारण तकनीकी खराबी बताया गया है। उनके अनुसार यह हेलीकॉप्टर रूटीन ड्यूटी पर था, उसी दौरान अचानक यह क्रैश हो गया। वहीं बचाव दल अभी भी लापता व्यक्ति की तलाश में जुटे हुए हैं। जिसमें कोस्ट गार्ड और इंटरनल सिक्योरिटी फोर्स की टीमें भी शामिल हैं। इसके साथ ही कतर के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में लिखा गया है कि "एक कतरी हेलीकॉप्टर रूटीन ड्यूटी के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हुआ, इस कारण यह राज्य के क्षेत्रीय जल में क्रैश हो गया। वहीं अब चालक दल और यात्रियों की तलाश जारी है।"
हेलीकॉप्टर क्रैश से उठ रहे क्षेत्रीय सुरक्षा पर सवाल
कतर में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की यह घटना मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के दौरान हुई है। ऐसा कहा जा रहा कि ईरान लगातार कतर में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं हेलीकॉप्टर ईरानी हमले का शिकार तो नहीं हुआ। हालांकि कतर ने इसे सिर्फ तकनीकी खराबी की वजह से हुई घटना बताया है। लेकिन यह घटना क्षेत्रीय सुरक्षा पर सवाल उठा रही है, खासकर जब हाल ही में सऊदी अरब और कतर ने ईरानी दूतावास कर्मचारियों को 'पर्सोना नॉन ग्राटा' घोषित किया था।
कतर की सरकार ने शुरू की जांच
फिलहाल, इस दुर्घटना के बाद कतर की सेना और सरकार ने जांच शुरू कर दी है। ताकि तकनीकी खराबी के कारणों का पता लग सके। हालांकि घटना से खाड़ी में तेल और गैस संचालन पर कोई खासा प्रभाव नहीं पड़ा है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे हादसे क्षेत्रीय अस्थिरता को और बढ़ा सकते हैं। हालांकि कतर ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहयोग की अपील नहीं की है, लेकिन बचाव कार्य जारी हैं।
Writen By: Geeta Sharma



.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)