Bihar Nikay Chunav की तैयारी शुरू, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया निर्देश

राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। इसमें बताया गया है कि जिलाधिकारी उपसमाहर्ता स्तर के पदाधिकारी को जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी (नगर निकाय) नामित करें।

16 घंटे पहले

और पढ़े

  1. सैयद अता हसनैन बने बिहार के 43वें राज्यपाल, जस्टिस संगम साहू ने दिलाई शपथ; नीतीश कुमार भी रहे मौजूद
  2. बेटे की चाह में बिखरी जिंदगी, पति ने छोड़ा साथ तो महिला ने उठा लिया खौफनाक कदम
  3. शंकराचार्य से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'नकली संतों का अंत होने जा रहा है...'
  4. आखिर हरीश राणा को क्यों मिली इच्छामृत्यु की इजाजत? कहानी सुन छलक जाएंगे आंसू
  5. लखनऊ में गो-संरक्षण को लेकर शंकराचार्य का संबोधन, देशभर के संत जुटेंगे
  6. SIR पर सीएम ममता का फूटा गुस्सा! 'BJP के इशारों पर चुनाव आयोग...'
  7. दोहरी नागरिकता विवाद में घिरे राहुल गांधी, 19 मार्च को होगी सुनवाई
  8. यूपी कैबिनेट की बैठक आज, 27 प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर; कर्मचारियों से जुड़े फैसले संभव
  9. दिल्ली-मैनचेस्टर जा रही थी इंडिगो फ्लाइट, 7 घंटे बाद लौटी वापस, जानें वजह
  10. हाई कोर्ट सख्त! केजरीवाल सहित 23 को नोटिस, CBI अफसर पर कार्रवाई से इनकार
  11. मीट खाते दिखे पुजारी, वीडियो वायरल होते ही भड़की भीड़, बीच सड़क पर कर दी पिटाई
  12. MP के खंडवा में रोंगटे खड़ा करने वाला मामला...90 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

बिहार राज्य के निर्वाचन आयोग ने पांच नगर निकाय क्षेत्रों में चुनाव एवं 26 वार्डों में उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बीते दिन यानी शुक्रवार को मतदाता सूची संबंधित जिलों को भेज दी गई है। विधानसभावार सूची के आधार पर वार्डवार मतदाता सूची की तैयारी की जा रही है।

इन नगर निकायों में होंगे चुनाव

बिहार राज्य के जिन नगर निकायों में चुनाव कराया जाना है उनमें नगर परिषद फुलवारीशरीफ, नगर परिषद दानापुर निजामत, नगर परिषद खगौल, नगर पंचायत महाराजगंज, नगर पंचायत सोनपुर, नगर पंचायत मदनपुर, नगर पंचायत जम्हौर एवं नगर पंचायत मधुबन में आम चुनाव कराया जाएगा। वहीं, नगर पंचायत नौबतपुर, नगर परिषद डुमरांव, नगर परिषद रक्सौल, नगर पंचायत बिरौल एवं नगर पंचायत अलौली सहित 26 निकायों में के विभिन्न वार्डों में उपचुनाव कराया जाएगा।

निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश

राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। इसमें बताया गया है कि जिलाधिकारी उपसमाहर्ता स्तर के पदाधिकारी को जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी (नगर निकाय) नामित करें। उनके पर्यवेक्षण में मतदाता सूची का विखंडन किया जाएगा, साथ ही दावा-आपत्ति का निराकरण भी किया जाएगा। 

21 मार्च तक हो जाएगा मतदाता सूची का विखंडन

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का विखंडन 21 मार्च तक किया जाएगा। मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 15 अप्रैल को किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 13 मई को किया जाएगा। 

अलग से मतदान के लिए कार्यक्रम जारी 

जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कई नगर निकाय क्षेत्रों से शिकायत मिल रही है कि 189 दिनों से कम अवधि तक निवास करने वाले नागरिकों का नाम भी वार्ड सूची में शामिल हो गया है। ऐसे में दावा-आपत्ति के समय सभी तरह की शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। मतदाता सूची तैयारी के बाद आयोग द्वारा अलग से मतदान के लिए कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

 Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in