भाजपा में शामिल हुए प्रद्युत बोरदोलोई, सीट पर सस्पेंस बरकरार!

Pradyut Bordoloi Join BJP: कांग्रेस को असम में अगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। बता दें, नागांव लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने आधिकारिक तौर पर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए।

12 घंटे पहले

और पढ़े

  1. डिप्टी CM शिंदे के दिल्ली दौर पर कांग्रेस का दावा, महाराष्ट्र की राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर
  2. नेपाल की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव, नेपाल की पहली ट्रांसजेंडर महिला सांसद भूमिका श्रेष्ठ
  3. सीएम योगी ने बताए यूपी में कैसे रहे 9 साल, कहा- अब लोगों में कर्फ्यू और दंगों का डर नहीं
  4. Delhi Fire News: पालम कॉलोनी में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 6 लोगों की मौत, कई घायल
  5. बंगाल चुनाव 2026: TMC ने किया बड़ा फेरबदल, 74 मौजूदा विधायकों के काटे टिकट, अपनाई नई रणनीति
  6. इस्तीफे के अटकलों के बीच बोले केसी त्यागी, कहा - '22 मार्च को करेंगे बड़ी घोषणा'
  7. इफ्तार पार्टी के बाद गंगा में फेंकी गई हड्डियां, पुलिस ने 14 युवकों को किया गिरफ्तार
  8. मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद को दौड़ाकर मारी गोली, रोंगटे खडे कर देगा हत्या के पीछे का सच
  9. हरीश राणा की अंतिम यात्रा, ब्रह्माकुमारी से मिला आध्यात्मिक और चिकित्सीय सहारा
  10. शादी में हंगामा करना पड़ा भारी, प्रेमिका के भाईयों ने उतारा मौत के घाट, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  11. मुरादाबाद में सुरक्षा के लिए बड़ा खुलासा, बीडीएस (BDS) छात्र का आतंकी नेटवर्क
  12. मां ने 14 महीने की बेटी को उतारा मौत के घाट... तकिए से दबाया मुंह, हैरान कर देगी वजह
  13. छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, फ्रिज में तेज धमाका, बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत
  14. ओडिशा के हॉस्पिटल में लगी आग... अब तक 10 मरीजों ने तोड़ा दम, CM माझी ने घटना की न्यायिक जांच के दिए आदेश
  15. Elections in 5 States : 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कब और कहां-कहां होगी वोटिंग?

Pradyut Bordoloi Join BJP: कांग्रेस को असम में अगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। बता दें, नागांव लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने आधिकारिक तौर पर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और असम बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सैकिया की मौजूदगी में बोरदोलोई ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

'असम BJP को मजबूत करेंगे प्रद्युत'

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने लोकसभा सांसद प्रद्योत बोरदोलोई के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'नागांव से सांसद प्रद्योत बोरदोलोई बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उनका बीजेपी में आना पार्टी को मजबूत करेगा। हम सभी उनका पार्टी में स्वागत करते हैं।'

'हमारा लक्ष्य कांग्रेस नेताओं को पार्टी में लाना है'

आगे सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि किसी व्यक्ति के आत्मसम्मान के साथ अगर कांग्रेस में रहने का कोई कारण नहीं बचा हो तो वहां रहने का कोई मतलब नहीं है। हमारा लक्ष्य और अधिक कांग्रेस नेताओं को पार्टी में लाना है।' आपको बता दें, प्रद्युत बोरदोलोई ने कल ही कांग्रेस से अपने सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक लाइन का इस्तीफा पत्र भेजा था और आज महज 24 घंटे बाद वे बीजेपी में शामिल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, उनकी जॉइनिंग में असम बीजेपी की पूरी टीम सक्रिय थी।

असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी बीजेपी जॉइन करेंगे

गौतलब है कि असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नवज्योति तालुकदार भी भाजपा में शामिल होंगे। बीजेपी जॉइन करने के अटकलों पर नवज्योति तालुकदार ने मुहर लगा दिया है। बता दें, नवज्योति तालुकदार ने मीडिया इसपर बातचीत की। जिसमें उन्होंने कहा, 'मैं आज असम जाकर बीजेपी में शामिल हो जाऊंगा। हमारे सांसद प्रद्युत बोरदोलोई आज बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। हमारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से बात हो चुकी है।' इसके साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया कि प्रद्युत बोरदोलोई के बीजेपी जॉइन करने के बाद कई और कांग्रेस नेता भी पार्टी छोड़ सकते हैं।

बोरदोलोई के बीजेपी जॉइन पर क्या बोलीं सांसद प्रियंका गांधी 


नागांव के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के भाजपा में शामिल होने पर असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा, ''बोरदोलोई एक वरिष्ठ नेता हैं। ऐसे नेता का कांग्रेस में नहीं रह पाना कांग्रेस के लिए अच्छा संदेश नहीं है।"


असम के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के पार्टी से इस्तीफे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, "...विचारधारा भी कुछ होती है..." 

 

सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने लगाए कांग्रेस पर गंभीर आरोप

कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने पर सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुझे कांग्रेस पार्टी में घुटन महसूस हो रही थी...मेरा हमेशा अनादर किया जा रहा था..."

इसके साथ आगे यह भी बताया कि असम कांग्रेस में मुझे लगातार कई विषयों में अपमानित किया जा रहा था।

 

Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in