पुडुचेरी में विकास की गंगा! PM मोदी ने किया 2700 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

पीएम मोदी ने आज रविवार के दिन पुडुचेरी में लगभग 2700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

13 घंटे पहले

और पढ़े

  1. सरकारी दफ्तर बना शराब पार्टी का अड्डा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
  2. इस योजना का शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, संवरेगा दिल्ली की महिलाओं का जीवन
  3. Bihar Encounter News: पटना के मरीन ड्राइव पर हाई ड्रामा! पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली, फिर जो हुआ...
  4. यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की जमानत पर सेंशस कोर्ट ने लगाई रोक, भड़की कांग्रेस!
  5. Explosion In Nagpur: नागपुर में हुआ भीषण विस्फोट, 15 की मौत, 18 गंभीर रूप से घायल!
  6. सुहागरात के दिन दुल्हन ने दूल्हे को मारा चाकू...फिर गहने लेकर अपने आशिक चाचा के साथ भागी
  7. यूपी में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, इस महीने से शुरू होगा पहला चरण.... छह लाख कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी
  8. यूपी में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
  9. CBSE ने की नोएडा के इस स्कूल की मान्यता रद्द, अभिभावकों में चिंता
  10. बेवफा बीवी के वजह से दुखी पति-बेटी ने ट्रेन से कटकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
  11. UP News: महिला ने तोड़ी रिश्तों की मर्यादा, भतीजे संग घर से भागी महिला, जांच में जुटी पुलिस
  12. यूपी के बागपत में 8वीं की छात्रा ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम, पुलिस भी रह गई दंग!
  13. सौतेली मां ने की सारी हदें पार, 3 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से काटकर सिर को धड़ से किया अलग... पुलिस ने तंत्र-मंत्र का जताया शक
  14. बक्सर जिले में सनकी आशिक का खौनाक कदम, दुल्हन को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
  15. सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

पीएम मोदी ने आज रविवार के दिन पुडुचेरी में लगभग 2700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में बुनियादी ढांचे, शहरी सेवाओं, औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सतत विकास से जुड़ी कई अहम पहलें शामिल हैं। बता दें, उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये प्रोजेक्ट्स पुडुचेरी के लोगों के जीवन में व्यापक सकारात्मक बदलाव लाएंगे और क्षेत्र को नई विकास गति देंगे।

सुशासन और विकास को मिला बढ़ावा

प्रधानमंत्री ने आगे अपने संबोधन में कहा कि जब वे पहले पुडुचेरी आए थे, तब उन्होंने 'BEST पुडुचेरी' का मंत्र दिया था, जिसमें B का अर्थ बिजनेस, E का एजुकेशन, S का स्पिरिचुअलिटी और T का टूरिज्म है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में यह विजन जमीन पर उतरता दिखाई दे रहा है और केंद्र तथा स्थानीय प्रशासन के समर्थन से सुशासन और विकास को बढ़ावा मिला है।

शहर की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने PM ई-बस सेवा पहल के तहत इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई, जिससे शहर में पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया गया, जो शहरी सेवाओं की निगरानी और आपात प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाएगा। CITIIS पहल के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आवासीय टेनमेंट्स की भी शुरुआत की गई। जलापूर्ति और सीवरेज सेक्टर से जुड़ी परियोजनाएं भी इस पैकेज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिनसे शहर की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा।

क्षेत्रीय कैंसर केंद्र का किया गया शुभारंभ

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। प्रधानमंत्री ने National Institute of Technology, Karaikal में कम्पोजिट इंजीनियरिंग ब्लॉक, डॉ. A. P. J. Abdul Kalam ब्लॉक और गंगा हॉस्टल का उद्घाटन किया। इसके अलावा Jawaharlal Institute of Postgraduate Medical Education & Research (JIPMER) में क्षेत्रीय कैंसर केंद्र के आधुनिकीकरण परियोजना का शुभारंभ किया गया। Pondicherry University में नई एनेक्सी बिल्डिंग, लेक्चर हॉल और छात्रावास का भी उद्घाटन किया गया। सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी और पुडुचेरी को शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।

 Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in