.jpg)
PM Modi News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई उपलब्धियां अपने नाम की है। चाहे वो दुनिया में लोकप्रिय नेता का हो या फिर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स होने की। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने अपने नाम एक और नई उपलब्धि अपने नाम की है। जानकारी के अनुसार पीएम ने भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का रिकॉर्ड बनाया है। इस मामले में उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को भी पीछे छोड़ दिया है।
पीएम मोदी के कार्यकाल को कितने दिन हुए
सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग ने 8,930 दिनों तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और अब PM के रूप में अपने कार्यकाल को मिलाकर 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं। बता दें, ये एक बड़ी उपलब्धि है, जो लंबे समय तक सार्वजनिक सेवा की भावना और नेतृत्व को दर्शाती है।
PM के नाम दर्ज हैं कई उपलब्धियां
1. गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सीएम
2. मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबा पूर्व अनुभव रखने वाले प्रधानमंत्री
3. लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतने वाले नेता
जानें पीएम मोदी की खास बातें
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ। वह एक साधारण परिवार में जन्मे। उन्होंने अपने पिता के साथ चाय बेची है। साथ ही देशभर में भ्रमण किया और 1970 के दशक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े। इसके बाद वे भाजपा में सक्रिय हुए और 2001 में गुजरात के सीएम बने। वह 2014 तक गुजरात के सीएम रहे। उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिलकर देश के पीएम बने। तब से 2026 तक हुए 3 लोकसभा चुनावों में उन्हें जीत मिली है और वह लगातार पीएम बने हुए हैं।
पीएम के लोकप्रियता का कोई तोड़ नहीं
इसके अलावा उनकी लोकप्रियता का कोई तोड़ नहीं है। पीएम बीजेपी के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। अपने विकास के मॉडल की वजह से वह जनता के बीच काफी चर्चित रहते हैं। उन्होंने भारत को आगे बढ़ाने की दिशा में तमाम योजनाएं लागू की हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर भी भारत को मजबूत बनाया है।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)









.jpg)


.jpg)
.jpg)