अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा उस समय हुआ जब एक छोटे विमान ने मेरिट आईलैंड के पास व्यस्त I-95 हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करते हुए एक कार से टकरा दिया। विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट को मजबूरन हाईवे पर उतरना पड़ा, लेकिन ट्रैफिक के बीच उतरते समय यह टक्कर हुई।
विमान और पायलट की जानकारी
हादसा Beechcraft 55 मॉडल के विमान में हुआ था, जिसमें 27 वर्षीय पायलट और उनका हमउम्र साथी मौजूद थे। दोनों को कोई चोट नहीं आई। फ्लोरिडा हाइवे पेट्रोल (FHP) के अनुसार, विमान के दोनों इंजनों में अचानक पावर लॉस हो गया, जिसके बाद पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला किया।
कार चालक को मामूली चोटें
टॉयोटा कैमरी चला रही 57 वर्षीय महिला को मामूली चोटें आईं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा सोमवार शाम 5:45 बजे हुआ, जब हाईवे पर भारी ट्रैफिक था। टक्कर के बाद विमान हाईवे पर ही रुक गया और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हाइवे बंद और राहत कार्य
हादसे के बाद I-95 के दक्षिणी लेन को 201 माइल मार्कर के पास पूरी तरह बंद करना पड़ा। राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। हाईवे कई घंटों तक बंद रहा और सुबह करीब 9 बजे जाकर दोबारा खोला गया।
उसी दिन फ्लोरिडा में दूसरा विमान हादसा
दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन फ्लोरिडा में एक और विमान हादसा हुआ। ऑरलैंडो से 46 मील दूर DeLand इलाके में एक Cessna 172 विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की। इस विमान में सवार दो लोग घायल हुए, लेकिन दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
Written By-Anjali Mishra

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
