.jpg)
Parineeti Chopra Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के घर छोटी दीवाली के दिन खुशियों की दस्तक हुई है। दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। कपल को बेबी बॉय हुआ है।
दिल्ली के अस्पताल में दिया बेटे को जन्म
जानकारी के मुताबिक, परिणीति कुछ समय पहले दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हुई थीं। वहां उन्होंने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। राघव चड्ढा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह खुशखबरी साझा की और लिखा कि उनके घर बेटे का जन्म हुआ है।
राघव और परिणीति ने एक्स पर पोस्ट कर कहीं ये बात
राघव और परिणीति ने पोस्ट में लिखा, “फाइनली! हमारा बेटा आ गया! हमें सच में याद ही नहीं कि इस नन्हे मेहमान के आने से पहले हमारी जिंदगी कैसी थी! हमारी बाहें भरी हैं और हमारे दिल उससे भी ज्यादा भरे हुए हैं। पहले हमारे पास एक-दूसरे का साथ था, अब हमारे पास सब कुछ है। प्यार और आभार के साथ, परिणीति और राघव।”
View this post on Instagram
आज सुबह परिणीति को किया गया था भर्ती
जानकारी के लिए बता दें कि रविवार सुबह यह खबर सामने आई थी कि परिणीति को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद फैंस उनकी तबीयत को लेकर चिंतित हो गए थे। अब, जब यह खुशखबरी सामने आई है कि उन्होंने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है, तो सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।
फैंस और सेलिब्रिटीज ने दी बधाई
खुशखबरी सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारे भी कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
पिछले साल हुई थी शादी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 2023 में उदयपुर में शानदार तरीके से शादी की थी। दोनों की जोड़ी शुरुआत से ही फैंस की फेवरेट रही है। अब बेटे के आने से उनके जीवन में नई खुशियां जुड़ गई हैं।
Saurabh Dwivedi