हार का हिसाब अब कौन देगा? बाबर आजम की बल्लेबाज़ी पर गहराया संकट, शाहीन अफरीदी पर भी लटकी तलवार

भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल मच गई है। पूर्व क्रिकेटरों ने बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को टीम से बाहर करने की मांग की है।

15 घंटे पहले

और पढ़े

  1. IND vs PAK 2026:भारत की शानदार जीत, देशभर में जश्न का माहौल
  2. IND vs PAK: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव
  3. ICC Men's T20 World Cup: बारिश के साए में टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला, कोलंबो के R. Premadasa Stadium में मौसम पर टिकी फैंस की नजरें
  4. IND vs PAK T20: पांच महीने बाद फिर होगी महा टक्कर, जानें मैच का समय
  5. IND vs PAK T20 World cup : अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर आज फैसला, फैंस की नजरें....
  6. नामीबिया को हराने के बाद सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को 'हड़काया', कहा- वे अगले मैच के लिए पूरी तरह...
  7. टी20 वर्ल्ड कप: श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हराया, 225 रन बनाकर रचा रिकॉर्ड
  8. T20 World Cup 2026: गुरबाज की तूफानी पारी के बावजूद अफगानिस्तान को हार, डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने दर्ज की जीत
  9. Babar Azam : पाकिस्तान के सामने नई मुश्किल, बाबर आजम की बल्लेबाज़ी पर उठे सवाल
  10. टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान होंगे आमने-सामने, PCB और बांग्लादेश ने ICC से रखीं अहम मांगें
  11. T20 World Cup 2026: रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार को डांटा, कहा- पागल है क्या....; वीडियो वायरल
  12. T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज... पहले मैच में ही टीम इंडिया को बड़ा झटका, अमेरिका से भिड़ेगा भारत
  13. IND U19 vs ENG U19: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी, भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्व कप
  14. अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में बनाई जगह, इंग्लैंड के साथ होगी खिताबी जंग
  15. Women's Premier League के फाइनल में भिड़ेंगी ये टीम, जानिए कब और कहां देख सकते हैं मैच

भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में माहौल पूरी तरह गरमा गया है। इस हार ने टीम के प्रदर्शन, चयन नीति और कप्तानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि पाकिस्तान के कई पूर्व क्रिकेटर खुलकर सामने आ गए हैं और टीम में बड़े बदलाव की मांग करने लगे हैं। सबसे ज्यादा निशाने पर बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी हैं।

बाबर आजम की प्रदर्शन पर सवाल
पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम को लगातार मौके दिए जा रहे हैं। दिग्गजों का मानना है कि टी20 क्रिकेट में अब सिर्फ नाम के दम पर नहीं चला जा सकता, इसलिए टीम को आगे ले जाने के लिए नए और फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज़ों को मौका देना ज़रूरी हो गया है, ताकि टीम में ताज़गी और प्रतिस्पर्धा बनी रहे।

शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी भी बनी चिंता
शाहीन अफरीदी, जिन्हें कभी पाकिस्तान की सबसे बड़ी गेंदबाजी ताकत माना जाता था, अब उस लय में नजर नहीं आ रहे हैं। पूर्व क्रिकेटरों का कहना है कि उनकी फिटनेस और गेंदों में पहले जैसी धार नहीं दिख रही। कुछ दिग्गजों ने सुझाव दिया है कि शाहीन को ब्रेक देकर उनकी वापसी पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए।

फैंस और मैनेजमेंट पर बढ़ा दबाव
हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है। चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट से कड़े फैसलों की मांग हो रही है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम आने वाले मैचों से पहले बड़े बदलाव करती है या नहीं।

Written by : Anushka sagar

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in